फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LESA cut connection of street light

लेसा ने काटा स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन, वीआई इलाकों को छोड़ सभी सड़कें अंधेरे में

Fri, 28 Dec 2018 01:03 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 28 Dec 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
LESA cut connection of street light
रायबरेली रोड पर अंधेरा - फोटो : amar ujala
नगर निगम पर 50 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया होने पर लेसा ने बृहस्पतिवार शाम को वीआईपी इलाकों को छोड़ शहर भर की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए हैं। इस कार्रवाई के चलते शहर भर की सड़कें अंधेरे में डूब गईं।
विज्ञापन


उधर, गोमतीनगर की सड़कों पर अंधेरा होते ही नगर निगम के अफसरों ने लेसा पर इमरजेंसी सेवा का हवाला देकर बिजली कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया। हालांकि कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। 
विज्ञापन

लेसा के मुख्य अभियंता (ट्रांस गोमती) प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि नगर निगम पर लगभग सात महीने का स्ट्रीट लाइट मद का बिजली बिल बकाया है।

ऊर्जा विभाग के उच्च अफसरों के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर शाम को स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने को कहा गया। 

ये इलाके प्रभावित
गोमतीनगर विभूतिखंड, राजाजीपुरम, सहादतगंज, तालकटोरा रोड, नक्खास, ऐशबाग रोड, मेडिकल रोड, शहीद स्मारक रोड, अमीनाबाद, निरालानगर, अलीगंज, आलमबाग की बिजली खबर लिखे जाने तक काटी जा चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed