{"_id":"5c25d1bebdec2256ce081700","slug":"lesa-cut-connection-of-street-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेसा ने काटा स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन, वीआई इलाकों को छोड़ सभी सड़कें अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेसा ने काटा स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन, वीआई इलाकों को छोड़ सभी सड़कें अंधेरे में
Fri, 28 Dec 2018 01:03 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली रोड पर अंधेरा
- फोटो : amar ujala
नगर निगम पर 50 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया होने पर लेसा ने बृहस्पतिवार शाम को वीआईपी इलाकों को छोड़ शहर भर की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए हैं। इस कार्रवाई के चलते शहर भर की सड़कें अंधेरे में डूब गईं।
उधर, गोमतीनगर की सड़कों पर अंधेरा होते ही नगर निगम के अफसरों ने लेसा पर इमरजेंसी सेवा का हवाला देकर बिजली कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया। हालांकि कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।
लेसा के मुख्य अभियंता (ट्रांस गोमती) प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि नगर निगम पर लगभग सात महीने का स्ट्रीट लाइट मद का बिजली बिल बकाया है।
ऊर्जा विभाग के उच्च अफसरों के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर शाम को स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने को कहा गया।
ये इलाके प्रभावित
गोमतीनगर विभूतिखंड, राजाजीपुरम, सहादतगंज, तालकटोरा रोड, नक्खास, ऐशबाग रोड, मेडिकल रोड, शहीद स्मारक रोड, अमीनाबाद, निरालानगर, अलीगंज, आलमबाग की बिजली खबर लिखे जाने तक काटी जा चुकी थी।