फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lepord hoaxed, seen again in nadarganj

वन विभाग के पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
lepord hoaxed,  seen again in nadarganj
लखनऊ। सरोजनीनगर में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में नहीं फंसा। बल्कि वह यहां से करीब चार किलोमीटर दूर नादरगंज इलाके में दिखाई पड़ा। शनिवार को ही सरोजनीनगर में स्कूटर्स इंडिया कंपनी स्थित जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। रविवार को दिन में करीब 11:30 बजे करीब चार किलोमीटर दूर नादरगंज में बाइक सवार दो युवकों को तेंदुआ दिखाई पड़ा। यहां एंसिलरी और सिपेट के बीच तेंदुआ दिखाई पड़ने से लोगों में दहशत फैल गई। गिंदन खेड़ा से विजय नगर (कृष्णा नगर) जाने वाली नहर किनारे रोड पर तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। आनन-फानन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। बाद में पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम ने काफी देर तक स्थानीय लोगों के साथ कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। उधर, स्कूटर्स इंडिया परिसर स्थित जंगल में पिंजड़े के कुछ दूरी पर रविवार को एक ट्रैप कैमरा भी लगाया गया है। जिससे कि आसपास अगर तेंदुआ चहल कदमी करे तो वह कैमरे में कैद हो जाए और उसे आसानी से पकड़ा जा सके। वन कर्मियों ने बताया कि फिलहाल अभी एक ही कैमरा लगाया गया है, लेकिन और कैमरे लगाने के लिए दुधवा नेशनल पार्क से कैमरे मंगाए गए हैं। रविवार को डीएफओ रवि कुमार सिंह, एसडीओ आरएन गुप्ता ने यहां का फिर जायजा लिया। उन्होंने फॉरेस्टर अभिषेक सिंह और विनोद कुमार के साथ हुई लखीमपुर, मोहनलालगंज व कुकरैल सहित स्थानीय वन विभाग की टीमों के साथ मिलकर यहां काफी देर तक कांबिंग भी की। वन अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल तेंदुए को लेकर वन विभाग की यहां पर सात टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग दिनों में यहां रह कर निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed