फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopards will be sent from UP to Odisha and Karnataka, talks are underway between forest department officials

UP: यूपी से उड़ीसा और कर्नाटक भेजे जाएंगे तेंदुए, तीनों राज्यों के वन विभाग के अधिकारियों के बीच चल रही वार्ता

Sun, 21 Sep 2025 08:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Sep 2025 08:57 PM IST
सार

यूपी में हर साल ही मानव-वन्यजीव संघर्ष में काफी लोग मारे जाते हैं। बताया जा रहा है कि स्थानांतरण शुरू होने से प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Leopards will be sent from UP to Odisha and Karnataka, talks are underway between forest department officials
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश से दूसरे राज्यों को तेंदुए स्थानांतरित करने का सिलसिला जल्द शुरू हो सकता है। उड़ीसा और कर्नाटक के वन विभाग के अधिकारियों की इस संबंध में यूपी के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। स्थानांतरण का यह सिलसिला शुरू होने पर उत्तर प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में हर साल ही मानव-वन्यजीव संघर्ष में काफी लोग मारे जाते हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 60 लोगों की जान गई थी, जबकि 220 लोग घायल हुए थे। यूपी में वर्ष 2018 में 173 बाघ थे, जिनकी संख्या 2022 की गणना में बढ़कर 205 हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में नेहा सिंह राठौर को नहीं मिली राहत, केस रद्द की याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आप सांसद संजय सिंह के बिगड़े बोल, कहा- ट्रम्प से जूते पड़ने पर भाजपाई चिल्ला रहे स्वदेशी-स्वदेशी


वर्ष 2022 की वन विभाग की गणना के अनुसार, यूपी में तेंदुए 848 थे, लेकिन विभाग के ही कुछ अधिकारी इस गणना पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें गन्ने के खेत में रहने वाले तेंदुओं की गिनती शामिल नहीं है। करीब एक हजार तेंदुए तो बिजनौर में ही जंगल से बाहर खेतों में बताए जा रहे हैं।

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि तेंदुओं और बाघों को राज्य के भीतर इनकी अधिक संख्या वाले स्थानों से कम संख्या वाले जंगलों में स्थानांतरित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सकता है। यह प्रयोग उत्तराखंड और मध्यप्रदेश पहले से कर रहे हैं। अन्य राज्यों को भी इन्हें स्थानांतरित करके समस्या पर काफी हद काबू पाया जा सकता है।

यूपी इन दिनों इन दोनों ही तरह की शिफ्टिंग की योजना पर काम कर रहा है। वन विभाग के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, उड़ीसा के अधिकारियों से एक राउंड की बात भी हो चुकी है। कर्नाटक समेत एक-दो अन्य राज्य भी इसमें रुचि ले रहे हैं। यूपी को अभी इन राज्यों के लिखित प्रस्ताव का इंतजार है, जिसके बाद आगे बढ़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed