फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leopard Trapped in cage due to dog

एक कुत्ते के चक्कर में फंस गया तेंदुआ, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Mon, 11 Jun 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jun 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
leopard Trapped in cage due to dog
पिंजरे में फंसा तेंदुआ

बलरामपुर के गैसड़ी-धोबहा गांव में कई दिनों से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ सोमवार को वन विभाग की गिरफ्त में आ गया। रविवार देर रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में तेंदुआ कैद हो गया। ग्रामीणो के मुताबिक वह गांव के कई जानवरों को निवाला बना चुका था। शिकायत पर वन विभाग की टीम ने इलाके में पिंजड़ा लगाया था।

विज्ञापन


शनिवार को तेंदुआ वन विभाग को चकमा देकर पिंजड़े में बंधे बकरे को निवाला बनाकर चलता बना था। इससे वन विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। रविवार को वन विभाग ने पिंजड़े में एक कुत्ते को बांधा था। देर रात जैसे ही तेंदुए ने हमला किया वह पिंजरे में कैद हो गया।
विज्ञापन


वन विभाग के डीएफवो रजनीकांत मित्तल, एसडीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, भाभर रेंज के क्षेत्राधिकारी रामनंद मौर्य और सूरज सिंह सहित वन विभाग की पूरी टीम ने तेंदुए को बनकटवा रेंज के पिपरा कक्ष संख्या 2 में छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चले कि धोबहा गांव के अनिल सिंह के गन्ने के खेत में कई दिनों पहले तेंदुए के पद चिन्ह मिले थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजड़ा लगाया गया था। रविवार रात्रि में भोजन की तलाश में निकला तेंदुआ पिजड़े में बंधे कुत्ते के ऊपर हमला करते ही फंस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed