फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leopard killed many animals in gomati nagar vistar in lucknow.

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में तेंदुए ने मवेशियों को बनाया निवाला, इलाके में दहशत

Sat, 22 Feb 2020 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Feb 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
leopard killed many animals in gomati nagar vistar in lucknow.
तेंदुए के हमले से घायल हुआ मवेशी। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के मलेशेमऊ व ककरहा गांव में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों के अनुसार तेंदुए ने बृहस्पतिवार को ककरहा के गुरुप्रसाद यादव के बछड़े और बछिया को निवाला बना लिया। सुबह जब गुरुप्रसाद चारा डालने के लिए उठे तो दोनों पशुओं के अवशेष देख दहशत में आ गए।

विज्ञापन


पुलिस से सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी हरकत में आ गई है। क्षेत्र में कॉम्बिंग के लिए पांच-पांच कर्मियों को शामिल करते हुए तीन टीमें बनाई गई हैं। साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


मलेशेमऊ में 10 फरवरी को वयस्क तेंदुआ देखा गया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने जांच की, पर कोई विशेष सुराग नहीं मिला। इस पर ग्रामीणों ने माना कि तेंदुआ चला गया होगा। अब बृहस्पतिवार रात की घटना से फिर दहशत कायम हो गई। मलेशेमऊ से 1.5 किमी दूर स्थित ककरहा गांव में खून से सने बछड़े और बछिया के शव देखकर लोग बच्चों को घर से निकलने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम को तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं। कुछ ही दूरी पर मौजूद रिवेरा अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात 2 बजकर 10 मिनट पर तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है। गांववालों का कहना है कई दिनों से तेंदुए क्षेत्र में दहशत बनाए है, लेकिन वन विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहा।

अकेले न जाएं जंगल की ओर

लखनऊ के डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह ककरहा में हिंसक वन्यजीव के बछड़े मारे जाने की सूचना पर टीम व मैंने निरीक्षण किया। मृत मवेशियों का चिकित्सकों से परीक्षण करवाने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि तेंदुए या उस जैसे किसी बड़े वन्य जीव ने मारा है। तीन टीमों को कॉम्बिंग के लिए लगाया है। रात में भी कॉम्बिग होगी।

टीम को गांव से सटे वन क्षेत्र की ओर जाते कुछ पगमार्क मिले हैं। ये तेंदुए जैसे लग रहे हैं। लोगों से अपील की गई है मवेशी घर के भीतर बांधे और सुबह जंगल क्षेत्र की ओर अकेले जाने से बचें। किसी प्रकार का वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed