यूपी में तेंदुए का आतंक, चार को किया घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम कुम्हौरा व बरुआ नरेंद्रपुर में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी रामनगर में उपचार कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों में तेंदुआ के हमले से दहशत है। वहीं वन विभाग इसे सियार बता रहा है।
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरावां निवासी ननकऊ सिंह की 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया अपने भाई योगेश प्रताप उर्फ सोनू (14) के साथ बुधवार रात करीब नौ बजे खाना लेकर आलू के खेत की रखवाली कर रहे पिता के पास जा रही थी।
रास्ते में अचानक तेंदुए ने गुड़िया व उसके भाई सोनू पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जानवर भाग गया। कुम्हरावां गांव के ही राम औतार (40) किसी काम से बरुआ नरेंद्रपुर गया था। रात में वह घर लौट रहा था।
गांव वालों में है दहशत
रास्ते में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर यहां से भी जंगली जानवर भाग गया। पास ही गांव में रहने वाला बरुआ नरेंद्रपुर निवासी नन्हे (30) पुत्र राजाराम नित्यक्रिया के लिए रात में खेत गया था। रास्ते में तेंदुए ने नन्हे पर हमला कर घायल कर दिया।
नन्हें के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जानवर भाग गया। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत है। घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। जहां गुड़िया व सोनू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में तेंदुआ आने की आशंका से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है।
सभी घर के अंदर ही सोने के साथ-साथ मवेशी को भी बांध रहे हैं। वहीं वन रेंजर रामनगर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर जो पगचिह्न पाए गए हैं वह छोटे हैं। यह पगचिह्न तेंदुए के नही बल्कि सियार के लग रहे हैं।