{"_id":"5d89e5bf8ebc3e93de124bc1","slug":"leopard-attacked-on-a-boy-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइचः तेंदुए ने घर में बैठे किशोर पर किया हमला, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइचः तेंदुए ने घर में बैठे किशोर पर किया हमला, मचा हड़कंप
Tue, 24 Sep 2019 03:18 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 24 Sep 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
इसी बच्चे पर तेंदुए ने हमला किया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में कतर्नियाघाट घाट के आम्बा गांव में सोमवार देर शाम तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए ने घर में बैठे एक किशोर पर हमला कर दिया। हालांकि हमले से युवक बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक मामला जंगल और गेरुआ नदी से सटे आम्बा गांव का है। जहां पर सोमवार देर शाम गांव निवासी लालाराम पुत्र महाबीर के परिवार के लोग घर में एक साथ बैठे थे।
विज्ञापन
तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस गया और 10 वर्षीय किशोर जितिन पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखते ही परिवार के लोग दहशत में आ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। हमले में तेंदुए के पंजे से सिर्फ उसका कपड़ा ही फटा। किशोर हमले में बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सभी ने हाका लगाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुए ने जंगल के किनारे पर एक छुट्टा गाय का शिकार भी किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बीट इंचार्ज यमुना विश्वकर्मा ने तेंदुए का मूवमेंट आसपास होने की पुष्टि की है। लोगों को सचेत रहने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन