{"_id":"67799697803c528fef08cbd0","slug":"lekhpals-demonstrated-in-jamunaha-tehsil-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108675-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लेखपालों ने जमुनहा तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लेखपालों ने जमुनहा तहसील में किया प्रदर्शन
Sun, 05 Jan 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर / श्रावस्ती। लेखपालों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में शनिवार राजस्व लेखपालों ने जमुनहा, भिनगा व इकौना तहसील परिसर में एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित एसडीएम को सौंपा।
जमुनहा में एसडीएम आशीष भारद्वाज को सौंपे ज्ञापन में लेखपालों ने कहा है कि एंटी करप्शन कार्यालय की ओर से वास्तविक तथ्यों का परीक्षण किए बगैर जांच लेखपालों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। कई बार लेखपालों को साजिशन फंसाया जाता है। गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील में लेखपाल की जबरन टैप की घटना कारित की गई। ऐसे ही तमाम मामले होते हैं। इसमें निर्दोष होने के बावजूद लेखपालों को प्रताड़ित किया जाता है। इसी मांग को लेकर सदर तहसील भिनगा व इकौना में भी लेख्पालों ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इस दौरान भिनगा में एसडीएम पीयूष जायसवाल व इकौना में एसडीएम ओम प्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया।