फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lekhpal recruitment result declared

पेन ड्राइव में सौंपे गए लेखपाल के रिजल्ट, पढ़ें डिटेल

Fri, 11 Dec 2015 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Dec 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
lekhpal recruitment result declared

राजस्व लेखपाल भर्ती का परिणाम बृहस्पतिवार को सीलबंद पेन ड्राइव में 33 जनपदों के जिलाधिकारियों के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया। शाम को सभी जिलों के डीएम को नतीजे डाउनलोड करने का पासवर्ड बता दिया गया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी रिजल्ट को खोलकर इसे सार्वजनिक करेंगे। परीक्षा परिणाम को जिले की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथियां भी जिला स्तर पर ही निर्धारित की जाएंगी।
विज्ञापन


राजस्व परिषद मुख्यालय में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की टीम ने 33 जिलों के परीक्षा परिणाम परिषद के अधिकारियों को सौंप दिए। आरक्षण को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट को श्रेणीवार तैयार किया गया है। नतीजे लेने के लिए जिलों से डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर अधिकारी आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन सभी को सीलबंद पेन ड्राइव में रिजल्ट दे दिया गया है। शाम को टीसीएस ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता को पेन ड्राइव के पासवर्ड दे दिए। परिषद के अधिकारियों ने संबंधित जिलों के डीएम को पासवर्ड नोट करा दिए ।

पासवर्ड के बिना पेन ड्राइव से रिजल्ट नहीं खुलेगा। डीएम के प्रतिनिधियों को पासवर्ड इसलिए नहीं दिए गए ताकि रास्ते में नतीजे से छेड़छाड़ की कोई आशंका न रहे। जिलों में डीएम ही लेखपाल परीक्षा का परिणाम घोषित करेंगे। वे इसे जिले की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कराएंगे और समाचार पत्रों को भी दे सकते हैं। इसके प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपी गई है।

इन 33 जिलों के रिजल्ट सौंपे गए

lekhpal recruitment result declared

जेपीनगर, औरैया, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बदायूं, बुलंदशहर, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फीरोजाबाद, गाजियाबाद, हमीरपुर, हापुड़, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, मऊ, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली, श्रावस्ती और उन्नाव।

सितंबर में हुई राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम आ जाने के बाद साक्षात्कार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी।

डीएम ही साक्षात्कार की तिथियां तय करेंगे। एक पद के सापेक्ष तीन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। रजिडस्टर्ड डाक से इसकी सूचना भी जिला स्तर से ही भेजी जाएगी।

लेखपाल भर्ती परीक्षा के शेष जिलों के परिणाम दो-तीन दिन में मिल जाएंगे। इसके लिए टीसीएस को 13 दिसंबर तक की डेडलाइन दी गई है। पेन ड्राइव में जैसे-जैसे नतीजे मिलते रहेंगे, जिलों को सौंपे जाते रहेंगे। भर्ती की अगली प्रक्रिया जिलों से ही तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed