{"_id":"66684e29f5af9fb231001d87","slug":"lekhpal-arrested-while-taking-bribe-in-barabanki-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा, डीएम बंगले के सामने ले रहा था रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा, डीएम बंगले के सामने ले रहा था रिश्वत
Tue, 11 Jun 2024 06:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:46 PM IST
सार
बाराबंकी में लेखपाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दाखिल खारिज कराने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले लेखपाल को मंगलवार शाम एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। तहसील के सामने एक होटल से गिरफ्तार कर उसे कोतवाली ले जाया गया। जहां मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन यूनिट अयोध्या से शिकायत की थी कि नवाबगंज तहसील के भयारा क्षेत्र में तैनात लेखपाल मनोज कुमार सिंह पिछले चार महीने से दाखिल खारिज के नाम पर दौड़ा रहा है और रिश्वत की मांग कर रहा है। इसे लेकर एंटी करप्शन टीम ने अपना जाल बिछाया और मंगलवार को रिश्वत देने नाटक रचा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राहुल बोले: मेरी बहन को लेकर एक आइडिया है मेरे पास, क्या ये प्रियंका के रायबरेली से लड़ने के संकते है?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली में बोले राहुल गांधी, 2024 के चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट दिया
तहसील के पास ही डीएम बंगले के सामने एक होटल पर पहुंचे लेखपाल ने जैसे ही युवक से 5000 रुपए लिए टीम ने उसे दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी राय साहब द्विवेदी ने बताया कि बाराबंकी शहर कोतवाली में लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
वहीं, अचानक हुई इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मचा है। कोतवाली के बाहर भारी संख्या में लेखपाल जमे रहे। अधिकारियों के अनुसार लेखपाल को अब सस्पेंड कर दिया जाएगा।