{"_id":"59bbea9d4f1c1b19688b4be0","slug":"lehpal-will-get-there-posting-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग पूरी कर चुके 12 हजार लेखपालों को कार्यक्षेत्र का आवंटन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग पूरी कर चुके 12 हजार लेखपालों को कार्यक्षेत्र का आवंटन जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Sep 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
jobs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के करीब 12 हजार नवनियुक्त लेखपालों को जल्दी ही स्वतंत्र रूप से कार्य क्षेत्र (हल्का) का आवंटन कर दिया जाएगा। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव लीना जौहरी ने इस संबंध में सभी डीएम को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों लेखपाल संघ ने आयुक्त एवं सचिव से मुलाकात कर बताया था कि इन लेखपालों का प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद उन्हें न तो तैनाती दी जा रही है और न ही उनसे कोई अन्य शासकीय कार्य लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर जौहरी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जिलों में प्रशिक्षु लेखपालों का एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा हो गया है उन लेखपालों को नियमानुसार क्षेत्र में तैनात कर शासकीय कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
जैसे-जैसे लेखपालों का प्रशिक्षण पूरा होता जाए, क्षेत्र आवंटन की कार्यवाही भी करते जाएं। जौहरी ने ट्रेंड लेखपालों की अर्हकारी परीक्षा भी जल्द कराने को कहा है। परिषद स्तर से इस संबंध में अलग से निर्णय लिया जाएगा।
इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम से जिलों को अवगत करा दिया जाएगा। बता दें, पिछली सरकार में चित्रकूट छोड़कर सभी 74 जिलों में लेखपालों की भर्ती की गई थी।