फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legislative Council: SP's ruckus over fee hike in Allahabad University, picketing in Well

विधान परिषद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर सपा का हंगामा, वेल में दिया धरना

Thu, 22 Sep 2022 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Sep 2022 08:50 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी के भीमराव अम्बेडकर ने विधान परिषद में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण में हुई गड़बड़ी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अनूसूचित व ओबीसी वर्ग के हजारों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है।

विज्ञापन
Legislative Council: SP's ruckus over fee hike in Allahabad University, picketing in Well
विधानसभा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की फीस बढ़ोत्तरी का मुद्दा बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने शून्यकाल के दौरान विधान परिषद में उठाया। समाजवादी पार्टी के सदस्य नरेश उत्तम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी के मुद्दे पर सदन की कार्रवाई रोक कर नियम 105 के तहत चर्चा कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन

    
इस पर सरकार की ओर से नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय है, इसलिए इसकी चर्चा यहां नहीं हो सकती। सपा के सदस्यों ने कहा कि क्योंकि मामला प्रदेश के छात्रों से जुड़ा है इस लिए यह मुद्दा उठाया गया है। सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह कहा कि क्योंकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय केद्रीय विश्वविद्यालय है इस लिए फीस बढ़ोत्तरी का मुद्दा यहां नहीं उठ सकता। इस पर सपा के मान सिंह यादव ने कहा कि मामला केवल फीस बढ़ोत्तरी का नहीं बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता का भी है। इस पर सभापति ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर ही बात करें। इस दौरान पूर्व नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा खड़े हुए और उन्होंने कहा कि जितना सपा बसपा की 15 साल की सरकार ने शिक्षा में सुधार नहीं किया उससे अधिक भाजपा की पांच साल की सरकार ने कर दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय को नेक में ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल हुई जो शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार को दर्शाता है। सपा के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य व लाल बिहारी यादव ने मांग की कि प्रदेश सरकार केंद्र से इलाहाबाद युनिवर्सिटी में 400 प्रतिशत हुई फीस बढ़ोत्तरी को कम करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाए। सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा के सदस्य वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। इस पर सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


बसपा ने उठाया 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण में गड़बड़ी का मामला
बहुजन समाज पार्टी के भीमराव अम्बेडकर ने विधान परिषद में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण में हुई गड़बड़ी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अनूसूचित व ओबीसी वर्ग के हजारों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। इस पर उन्होंने नियम 105 के तहत सूचना देते हुए सदन की कार्रवाई रोक कर चर्चा कराए जाने की मांग की। इस पर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इस लिए इस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। सभापति कुॅवर मानवेन्द्र सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार करते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए सरकार को संदर्भित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की जमीन बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
शिक्षक दल के नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी व ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रयागराज स्थित इंडियन गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक द्वारा भूमाफि याओं व नगर निगम के अधिकारियों की सांठ-गांठ से स्कूल की जमीन अवैध रूप से बेचे जाने के संबंध में सूचना देते हुए सदन की कार्यवाही रोक करचर्चा कराए जाने की मांग की। इस पर नेता सदन ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। निर्दल समूह के राजबहादुर सिंह चन्देल व डा. आकाश अग्रवाल नेे प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने का मुद्दा उठाया। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed