फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legislative Council elections: BJP preparing to break into SP, some MLCs of SP may join BJP

विधान परिषद चुनाव : सपा में फिर सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा, सपा के कुछ एमएलसी भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Tue, 08 Mar 2022 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Mar 2022 08:57 PM IST
सार

विधान परिषद की 35 सीटों के चुनाव के लिए 15 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 22 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 9 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन
Legislative Council elections: BJP preparing to break into SP, some MLCs of SP may join BJP
akhilesh yogi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधान परिषद की स्थानीय निकाय क्षेत्र की 35 सीटों के चुनाव के लिए भाजपा ने सपा में सेंध लगाने की तैयारी की है। स्थानीय निकाय क्षेत्र से सपा के कुछ और एमएलसी आगामी दिनों में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते है। विधान चुनाव के नतीजों के बाद तोड़फोड़ का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन


विधान परिषद की 35 सीटों के चुनाव के लिए 15 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 22 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 9 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए करीब तीन महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए पार्टी ने सपा के स्थानीय निकाय क्षेत्र के मौजूदा सपा एमएलसी सीपी चंद, रविशंकर सिंह पप्पू, घनश्याम सिंह लोधी, नरेंद्र सिंह भाटी, रमेश मिश्र, रमा निरंजन, शैलेंद्र प्रताप सिंह और जसवंत सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण क राई। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और निर्दलीय विशाल सिंह चंचल पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 35 में से 10 सीटों पर सपा और कांग्रेस से आए मौजूदा परिषद सदस्यों को फिर टिकट देना तय है। जबकि शेष 25 सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी ने मशक्कत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा खेमे में बचे स्थानीय निकाय क्षेत्र के अधिकांश सदस्यों में यादव और मुस्लिम है। भाजपा के नेताओं ने यादव सदस्यों को तोड़ने का प्रयास शुरू किया है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तय होगा कि भाजपा का प्रयास रंग लाएगा या नहीं।


20 सीटों पर कैडर को चुनाव लड़ाने की तैयारी
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक करीब 20 सीटों पर पार्टी अपने ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका देगी जिन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल सका है। पार्टी के लोगों का मानना है कि प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर कैडर के कार्यकर्ताओं को चुनाव जिताने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इनमें कुछ पार्टी पदाधिकारियों को भी मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed