फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   legislative council chief election in UP.

एमएलसी ने ली शपथ, अब होगा सभापति का चुनाव

Thu, 10 Mar 2016 02:44 AM IST
Updated Thu, 10 Mar 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
 legislative council chief election in UP.
बुधवार को विधान परिषद के 35 सदस्यों ने शपथ ली - फोटो : amar uajla

विधानपरिषद सभापति के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना के अनुसार सभापति पद के लिए नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को परिषद के सचिवालय में 12 बजे तक लिया जा सकेगा।

विज्ञापन


सभापति का चुनाव शुक्रवार को होगा। यह जानकारी विधान परिषद के सभापति डॉ. मोहन यादव ने दी है। इस समय ओमप्रकाश शर्मा प्रोटेम सभापति हैं।

उन्हें गणेश शंकर पांडेय का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद इसी वर्ष 16 जनवरी को नियुक्ति किया गया था।

सभापति निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र भी बृहस्पतिवार को ही भरा जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया 11 मार्च को पूरी होगी।

कई नाम चर्चा में, पर इनके हैं ज्यादा मौके

 legislative council chief election in UP.
रमेश यादव के इस पद पर चुने जाने की सबसे ज्यादा संभावना - फोटो : amar ujala

सभापति के लिए कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन जानकारी के मुताबिक, रमेश यादव के इस पद पर चुने जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। वह एक बार विधायक और चार बार से विधान परिषद के सदस्य हैं।

मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीकी लोगों में भी माने जाते हैं। उनकी सदस्यता जनवरी 2021 तक है। इसके अलावा नरेश उत्तम और अशोक वाजपेयी के नाम भी चर्चा में हैं। तीनों ही लोग विधानमंडल के पुराने सदस्य हैं।

पूर्व मंत्री वाजपेयी विधान परिषद के तो पहली बार सदस्य हुए हैं लेकिन वह काफी पहले से विधानसभा के सदस्य रहे हैं।

उन्हें संसदीय कार्य का भी अच्छा जानकार माना जाता है। वहीं उत्तम को सदन के अधिष्ठाता मंडल में शामिल होने के नाते खासा अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed