फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   legal advisor of ullu private limited arrested in 15 lakhe fraud

ब्लैकमेलिंग करने वाली उल्लू डिजिटल प्रा. लि. की लीगल एडवाइजर गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
legal advisor of ullu private limited arrested in 15 lakhe fraud
लखनऊ। उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ व कार्यकारी निदेशक से ब्लैकमेलिंग कर 15 लाख रुपये का चूना लगाने की आरोपी इसी कंपनी की लीगल एडवाइजर हिना जाबिर बेग को साइबर क्राइम थाने की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। हिना को लखनऊ लाकर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उसने ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी वेब सिरीज में आपत्तिजनक सामग्री होने का आरोप लगाकर मुकदमेबाजी में फंसाने की धमकी देकर अपनी ही कंपनी के सीईओ व कार्यकारी निदेशक को ई-मेल भेजकर ब्लैकमेलिंग की थी।
विज्ञापन

उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यकारी निदेशक शोभित सिंह ने 10 जून 2021 को राजधानी के साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि किसी ने ई-मेल भेजकर उन्हें धमकी देकर 15 लाख रुपये वसूल लिए हैं। अब दोबारा ई-मेल भेजकर 40 लाख रुपये की मांग की गई है। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर मुस्लिम खां ने छानबीन की तो पता चला कि जिस आईडी से ई-मेल किए गए वो कंपनी के मुंबई स्थित कार्यालय में कार्यरत लीगल एडवाइजर हिना जाबिर बेग इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

मुंबई की गणेश दर्शन बिल्डिंग, अंधेरी वेस्ट, वर्सोवा की रहने वाली हिना ने अपने मंगेतर अहमान रहमान निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की, उत्तराखंड की मदद से ये ब्लैकमेलिंग की थी। इंस्पेक्टर मुस्लिम खां ने बताया कि मुकदमे की धाराओं में सात वर्ष से कम सजा होने के चलते दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी न करके कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। कोर्ट में हाजिर ने होने पर सीजेएम ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस पर पुलिस टीम ने मुंबई के वर्सोवा स्थित घर से हिना को गिरफ्तार करके राजधानी लाकर शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से हिना को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed