{"_id":"62fcb24b2e1504161176854c","slug":"leave-on-janmashtami-will-be-on-19-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami Holiday : जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश कल, शासनादेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami Holiday : जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश कल, शासनादेश जारी
Thu, 18 Aug 2022 04:23 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Aug 2022 04:23 AM IST
सार
जन्माष्टमी के अवसर पर 19 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्माष्टमी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश अब 18 के बजाय 19 अगस्त को होगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहले निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 18 अगस्त को जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।
विज्ञापन
हिंदू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसे में जन्माष्टमी का त्योहार अब 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर जन्माष्टमी के त्योहार के लिए 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
विज्ञापन