फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leather goods removed from cm house

यूपी में योगी के आते ही CM आवास में किए ये 5 पॉजीटिव बदलाव

Tue, 21 Mar 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Mar 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
leather goods removed from cm house
सीएम आवास का शुद्ध‌िकरण करते पंड‌ित - फोटो : amar ujala
उत्तरप्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब लखनऊ स्थित सीएम आवास में रहेंगे। उनके रहने के लिए आवास में कई बदलाव क‌िए गए हैं।
विज्ञापन


यूपी के सीएम सात्विक है और उनकी दिनचर्या संतों जैसी है इसलिए सरकारी आवास से उन्होंने लेदर का सामान हटवा दिया है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गृह प्रवेश से पहले 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से चमड़े के सारे सामान बाहर करवा दिए। आदित्यनाथ चमड़े के सामान का उपयोग नहीं करेंगे।

वे ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पूजा, अर्चना और गौसेवा करते हैं। उनकी यह दिनचर्या जारी रहेगी, इसलिए चमड़े का सामान बाहर कर दिया गया है।

इसमें सोफे समेत कई सामान शामिल हैं। अब सीएम आवास में कपड़े के सोफे रखे जाएंगे। 

7 पंडितों ने किया सीएम आवास का शुद्धीकरण

leather goods removed from cm house
सीएम आवास - फोटो : amar ujala

बता दें, विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव इस आवास को खाली कर चुके हैं। अब इसमें मौजूदा सीएम आदित्यनाथ योगी को शिप्ट होना है। उनके गृह प्रवेश से पहले गौरक्षपीठ के पुरोहित रामानुज त्रिपाठी की अगुवाई में गोरखपुर से आए 7 पंडितों ने सीएम आवास का शुद्धीकरण किया।

इसमें गौरक्षपीठाधीश्वर के प्रोटोकॉल के मुताबिक धार्मिक क्रियाकलाप की व्यवस्थाएं की गईं। आवास के प्रवेश द्वार रोली से स्वास्तिक व शुभ लाभ अंकित किया गया।

पंडित रामानुज त्रिपाठी ने बताया कि गणपति पूजन के बाद रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद हवन और यज्ञ हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जब चाहें, इसमें रहने के लिए आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed