फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lease Sahara Bazar cancelled shopkeepers started vacating premises

Lucknow: सहारा बाजार की लीज निरस्त होने के बाद नोटिस जारी, खाली करने की मुनादी होने पर मचा हड़कंप

Thu, 19 Jun 2025 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Jun 2025 04:37 PM IST
सार

विभूति खंड स्थित सहारा बाजार की लीज समाप्त होने पर एलडीए ने कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, कुछ दुकानदार कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Lease Sahara Bazar cancelled shopkeepers started vacating premises
लीज निरस्त होने के बाद सहारा बाजार खाली होना शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमती नगर के विभूति खंड में स्थित सहारा बाजार की लीज निरस्त होने पर एलडीए की ओर से बुधवार को कब्जा खाली कराने की नोटिस जारी होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही दुकानदारों ने दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है। एलडीए प्रवर्तन की टीम ने मुनादी कराई, इसके बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कुछ दुकानदार कोर्ट भी जाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने व्यवसायिक सम्पत्ति की लीज-डीड 03 मई 2025 को निरस्त कर दी है। बुधवार को सम्पत्ति का कब्जा वापस लेने के लिए प्राधिकरण की ओर से भवन को खाली करने के लिए भवन पर नोटिस चस्पा कर दी थी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जोनल अधिकारी, प्रवर्तन जोन-1 को अपने स्टाफ के साथ कब्जा लेने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद प्रवर्तन विभाग की ओर से कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather News: यूपी में आ गया मानसून... इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ; गरज-चमक संग वज्रपात का भी अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: कानपुर के सीएमओ हरिदत्त नेमी निलंबित किए गए, डीएम से विवाद का ऑडियो हुआ था वायरल


जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि एसीपी से पुलिस फोर्स के लिए अनुरोध किया गया है। बृहस्पतिवार को संपति पर कब्जा वापस लिया जाएगा। एलडीए ने सहारा हाउसिंग कॉरपोरेशन को 1987 में 30 साल के लिए लीज पर दिया था, जो कि 2017 में लीज समाप्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed