फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Learned to break locks on YouTube former guard stole items worth 15 lakh from a temple.

Lucknow News: यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखा, पूर्व गार्ड ने मंदिर से चुराया 15 लाख का सामान

Tue, 25 Aug 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Learned to break locks on YouTube former guard stole items worth 15 lakh from a temple.
लखनऊ। यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखने के बाद बाजारखाला स्थित जैन मंदिर चैत्यालय के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने मंदिर से भगवान अनंतनाथ की अष्टधातु प्रतिमा व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। बाजारखाला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब 15 लाख है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीतापुर के महौली जहांसापुर निवासी संजय शुक्ला है। आरोपी को विभूतिखंड में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने से पकड़ा गया है। आरोपी ने 20 अगस्त की रात मंदिर से भगवान की प्रतिमा, चांदी के पांच पंचमेरू, पांच सिंहासन और नकदी चोरी की थी। अगले दिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




छह माह पहले काम से निकाला गया था आरोपी

इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय गुलजार नगर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह मंदिर की देखभाल व सुरक्षा भी करता था। इसलिए उसे मंदिर में आने वाले चढ़ावे व अन्य कीमती चीजों की जानकारी थी। छह माह पूर्व आरोपी को चोरी करने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेट्रोल भरकर ताला जला कर तोड़ने की थी कोशिश

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब से ताला खोलने का तरीका सीखा था। 20 अगस्त की रात वह पेट्रोल, सिरिंज और प्लास लेकर मंदिर पहुंचा था। उसने सिरिंज से पेट्रोल डालकर माचिस से ताले में आग लगा कर उसे खोलने की कोशिश की थी। ताला न खुलने पर उसने प्लास से तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed