{"_id":"6279641efba3267fee6f562a","slug":"leakage-fixed-in-boiler-sixth-unit-of-500-mw-started-raibaraily-desk-news-lko629712776","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वायलर में लीकेज ठीक, चालू हुई 500 मेगावाट की छठी यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वायलर में लीकेज ठीक, चालू हुई 500 मेगावाट की छठी यूनिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी ऊंचाहार के बॉयलर में लीकेज को ठीक कराकर 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट को चालू कर दिया गया है। यह यूनिट शनिवार की शाम तकनीकी खराबी आने के कारण बंद हो गई थी। सोमवार को दोपहर बाद यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। इससे परियोजना अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
शनिवार की रात बॉयलर में ट्यूब लीकेज के चलते परियोजना की 500 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली छठवीं यूनिट बंद हो गई थी। इससे बिजली उत्पादन प्रभावित हो गया था। परियोजना के इंजीनियरों की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद बॉयलर के रिसाव को बंद किया।
सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे यूनिट लाइटप की गई। चार घंटे बाद यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया है। अब परियोजना से 1340 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि सुबह यूनिट चालू की गई है। उससे उत्पादन शुरू हो गया है।