फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leagend cricket league in ikana stadium of Lucknow.

Legends Cricket League: इकाना स्टेडियम में होने जा रहे लीजेंड्स क्रिकेट लीग में फंसा सुरक्षा का पेंच

Mon, 12 Sep 2022 03:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 03:56 PM IST
सार

लखनऊ में लीजेंड्स क्रिकेट लीग के होने वाले तीन मुकाबलों में से सिर्फ एक के लिए ही सुरक्षा मिली और दो मुकाबलों के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
leagend cricket league in ikana stadium of Lucknow.
लीग में पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी हिस्सा लेंगे।

विस्तार

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में 18,19 व 21 सितंबर को होने जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आयोजन में सुरक्षा का पेच फंस गया है। कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहार व विधानसभा सत्र के चलते पुलिस बल की अनुपलब्धता बताते हुए सिर्फ का हवाला देते हुए 21 सितंबर के मैच के लिए ही अनुमति दी है। वहीं, 18 व 19 के मैच के लिए पुलिस बल की उपलब्धता होने पर ही आयोजन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


तीन दिवसीय लीजेंड्स लीग क्रिकेट में सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह सहित अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए इकाना मैनेजमेंट ने पुलिस कमिश्नरेट को पत्र भेजकर अनुमति मांगी थी। पुलिस ने 21 के आयोजन की अनुमति तो दे दी, लेकिन 18 व 19 के लिए असमर्थता जता दी।
विज्ञापन


जेसीपी लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया ने पत्र जारी कर बताया कि 18 को चेहल्लुम व 19 सितंबर को विधानसभा सत्र शुरू होगा। इसके चलते कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ऐसे में 18 व 19 सितंबर को क्रिकेट मैच के लिए पुलिस बल उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है। इसके चलते उक्त दिनों क्रिकेट मैच के के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती है। 21 के आयोजन के लिए अनुमति दी गई है। 18 व 19 के मैचों के लिए पुलिस बल की मांग की गई है। उपलब्धता मिली तो आयोजन की अनुमति दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed