CM Yogi Birthday: मायावती ने सबसे पहले दी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई, पीएम मोदी-गृहमंत्री को भी पीछे छोड़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती सहित प्रदेश के सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 5 जून को जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रदेश के पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है।
सीएम योगी को बधाई देने के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी को पीछे छोड़ दिया। मायावती ने सीएम योगी को सबसे पहले बधाई दी। उन्होंने सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) June 5, 2022
सीएम योगी को मायावती ने 7 बजकर 48 मिनट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 बजकर 26 मिनट, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 8 बजकर 27 मिनट और गृहमंत्री अमित शाह ने 8 बजकर 58 मिनट पर ट्वीट कर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
Birthday greetings to UP’s dynamic Chief Minister @myogiadityanath Ji. Under his able leadership, the state has scaled new heights of progress. He has ensured pro-people governance to the people of the state. Praying for his long and healthy life in service of the people.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2022
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।
नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2022
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तरप्रदेश को गुंडाराज व माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है। आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) June 5, 2022
मोदी जी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तरप्रदेश को गुंडाराज व माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है।
आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।
मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर राज्य के कई जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।