{"_id":"629c673eb0d4a731c92737bd","slug":"leaders-in-samajwadi-party-preparing-for-vidhan-parishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidhan parishad: विधान परिषद के लिए सपा में तेज हुई जोर आजमाइश, दावेदारों ने सपा अध्यक्ष को भेजे पत्र, ये नाम हैं चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidhan parishad: विधान परिषद के लिए सपा में तेज हुई जोर आजमाइश, दावेदारों ने सपा अध्यक्ष को भेजे पत्र, ये नाम हैं चर्चा में
Sun, 05 Jun 2022 04:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Jun 2022 04:42 PM IST
सार
यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए सपा में नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजकर अपनी दावेदारी की है। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक नामों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद सदस्य के लिए समाजवादी पार्टी के अंदरखाने जोर आजमाइश तेज हो गई है। कई दावेदारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी प्रतिबद्धता जताई तो कई लोगों ने संगठन स्तर से पत्र देकर खुद को पार्टी का वफादार साबित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
सपा चार सदस्यों को परिषद में भेज सकती है। नामांकन शुरू हो गया है और अंतिम तिथि नौ जून है, लेकिन अभी तक पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक इमरान मसूद, अनुसूचित मोर्चा के राहुल भारती, सुभासपा से अरुण राजभर सहित कई नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन
उदयवीर सिंह, संजय लाठर और डॉ राजपाल कश्यप के नाम पर भी चर्चा चल रही है। इस बीच अयोध्या से पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने भी दावेदारी ठोक दी है। लखनऊ से पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल जगदीप सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव का नाम सुर्खियों में हैं। जगदीप सिंह यादव के लिए जिला एवं महानगर इकाई ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर लखनऊ का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
पार्टी फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष अपनी संघर्षशीलता का हवाला देकर विधान परिषद में भेजने की मांग कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि शीर्ष नेतृत्व भाजपा की रणनीति पर नजर गढ़ाए हुए है। भाजपा के उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही सपा उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। हालांकि पार्टी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक नामों की सूची तैयार कर रही है। ताकि भाजपा की सूची सामने आते हैं पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए जा सकें।