फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leaders are attacking on outsider candidate

'बीबी को खुश करने के लिए आजमगढ़ छोड़ देंगे मुलायम'

Mon, 05 May 2014 12:01 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 May 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
leaders are attacking on outsider candidate

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुलायम सिंह यादव पर जोरदार हमला किया है साथ ही उन्होंने मोदी को भी नहीं बख्शा। खास बात यह है कि राहुल भी माया का रूख अपना रहे हैं।

विज्ञापन


जी हां, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में स्मृति ईरानी और कुमार विश्वास के खिलाफ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ में मुलायम व वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ बाहरी के बहाने हमला बोलकर इसका संकेत कर दिया है।
विज्ञापन


मायावती ने तो यहां तक कह दिया कि मुलायम अपनी दूसरी पत्नी की खुशी के लिए अपने बेटे प्रतीक के लिए आजमगढ़ की सीट छोड़ देंगे।

हालांकि दूसरे नेताओं को बाहरी कहने से खुद बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिग्गजों को मिल रही चुनौती

leaders are attacking on outsider candidate

प्रदेश में दो चरणों में अभी 33 सीटों के चुनाव बाकी हैं। इनमें करीब एक दर्जन सीटें ऐसी हैं जहां सियासी दिग्गज अपने परंपरागत क्षेत्रों से बाहर चुनाव लड़ने पहुंच गए हैं।

इनमें भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आप संयोजक  अरविंद केजरीवाल वाराणसी से, हाई प्रोफाइल सीट अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी और आप के कुमार विश्वास, आजमगढ़ से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव जैसे नाम शामिल हैं।

मोदी और केजरीवाल को बाहरी बता कर कांग्रेस के अजय राय निशाना साध रहे हैं तो स्मृति व विश्वास के खिलाफ राहुल ने मोर्चा खोला है।

मायावती ने मुलायम सिंह की आजमगढ़ की उम्मीदवारी पर हमला कर लोगों को याद दिलाने की कोशिश की कि वह इसके पहले संभल का चुनाव जीत चुके हैं पर कभी भी अपने गृह क्षेत्र इटावा की तरह संभल को नहीं अपनाया।

मुलायम बीवी के लिए छोड़ेंगे आजमगढ़

leaders are attacking on outsider candidate

मायावती ने कहा कि इस‌ी का नतीजा है कि आज संभल पर बसपा का कब्जा है। मायावती यहां तक कह गईं कि अगर मुलायम आजमगढ़ से जीते तो फिर वे अपनी दूसरी पत्नी को खुश करने के लिए बेटे प्रतीक यादव के वास्ते यह सीट जरूर खाली कर देंगे।

दिलचस्प यह है कि राजनीतिक विरोधियों पर हमला करते हुए मायावती और राहुल भूल गए कि  ऐसा कहकर उन्होंने अपने ही कई प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

राहुल की पार्टी के दो मौजूदा सांसद केंद्रीय मंत्री बेनी वर्मा व कमल किशोर कमांडो एक चुनाव जीतने के बाद भी बाहरी होने का हमला झेल रहे हैं तो बसपा के प्रत्याशी बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा जैसी सीटों पर इसी तरह निशाने पर हैं। बाहरी उम्मीदवार उतारने में भाजपा और सपा भी पीछे नहीं रही है।

विज्ञापन

प्रमुख बाहरी चेहरे

leaders are attacking on outsider candidate
नरेंद्र मोदी-वाराणसी
अरविंद केजरीवाल-वाराणसी
मुलायम सिंह यादव-आजमगढ़

स्मृति ईरानी-अमेठी
कुमार विश्वास-अमेठी
बेनी प्रसाद वर्मा-गोंडा

अकबर अहमद डंपी-गोंडा
अतीक अहमद-श्रावस्ती
लालजी वर्मा-श्रावस्ती

कमल किशोर कमांडो-बहराइच
डॉ.विजय कुमार-बहराइच

पहले राहुल ने साधा निशाना

leaders are attacking on outsider candidate
अमेठी में एक सभा को सं‌बोधित करते हुए राहुल ने स्मृति ईरानी और कुमार विश्वास पर निशाना साधा कि ‘‘यहां लोग सबको टोपी पहना रहे हैं। टोपी पहनाने का मतलब सभी जानते हैं। आए हैं, चले जाएंगे।’’

मायावती ने आज आजमगढ़ में मोदी और मुलायम पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘...आपके पूर्वांचल से एक तरफ भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी गुजरात से हजारों मील दूर आकर यहां पड़ोसी जिले बनारस से भी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, तो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के साथ आपके आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ने पहुंच गए हैं।

लेकिन इसके साथ यह भी सुनिश्चित है कि यदि मोदी और मुलायम अपनी-अपनी सीट का चुनाव जीत जाते हैं तो फिर ये दोनों इन सीटों को छोड़कर वापस अपने मूल क्षेत्र में ही चले जाएंगे। फिर इन दोनों क्षेत्र की जनता यहां खुद को काफी ठगा महसूस करेगी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed