फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leader of opposition ramgovind chaudhary criticizes BJP for power prices.

घनघोर कलियुग, सत्य पर हो रही असत्य की जीत : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

Sat, 16 Dec 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
leader of opposition ramgovind chaudhary criticizes BJP for power prices.

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि घनघोर कलियुग आ गया है। सत्य पर असत्य की जीत हो रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा की असत्य बातों को मीडिया भी कवरेज कर रहा है और जनता भी स्वीकार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका जल्द अंत होगा।

विज्ञापन


विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में रामगोविंद ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि सदन आहूत होने के बाद की गई है। इसकी घोषणा सदन के बाहर नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, विपक्ष की मांग बढ़ी बिजली दरें वापस लेने की है।
विज्ञापन


सरकार दरें वापस ले ले तो हम चर्चा को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब 2012 में मुख्यमंत्री बने थे, तब प्रदेश का विद्युत उत्पादन 8500 मेगावाट था। उनके कार्यकाल में लगभग दोगुना बढ़कर 16500 मेगावाट पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता सदन का सम्मान, हंगामे में नहीं बोलना चाहिए था

leader of opposition ramgovind chaudhary criticizes BJP for power prices.
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : amar ujala

नेता सदन के बोलने के दौरान व्यवधान पर रामगोविंद ने कहा कि नेता सदन का पूरा सम्मान है। मुख्यमंत्री जिस समय विधानसभा में आए, सदन व्यवस्थित नहीं था। सपा, कांग्रेस के सदस्य वेल में थे। बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने की मांग कर रहे थे।

नेता सदन को हंगामे के बीच नहीं बोलना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने वेल में नारेबाजी करने वालों के उद्दंड कहा है। जो जैसा है, वैसी ही भाषा बोलता है।
 
जनता पर बोझ लादना चाहती है भाजपा : लल्लू
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी का असर सभी वर्गों पर पड़ा है। किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं की कमर टूट गई है। भाजपा बहुमत के नाम पर जनता पर भारी बोझ लादना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed