फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi and MP Priyanka Gandhi may also come to MahaKumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आ सकते प्रियंका-राहुल, सेवादल ने लगाया शिविर; टीम ने प्रयागराज पहुंचकर लिया जायजा

Fri, 17 Jan 2025 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में डुबकी लगाने प्रियंका और राहुल गांधी आ सकते हैं। सेवादल ने शिविर लगाया है। प्रियंका की टीम ने प्रयागराज पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन
Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi and MP Priyanka Gandhi may also come to MahaKumbh 2025
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी भी आ सकती हैं। संभावना है कि दोनों फरवरी के पहले सप्ताह में प्रयागराज आएंगे। उनके आने से पहले सेवादल ने प्रयागराज में शिविर लगा दिया है। प्रियंका गांधी की टीम भी प्रयागराज जाकर विभिन्न स्थलों की स्थिति की जानकारी ले चुकी है। हालांकि अभी तक अधिकृत तौर पर प्रदेश मुख्यालय को कार्यक्रम नहीं भेजा गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वर्ष 2019 में प्रयागराज पहुंच कर कुंभ स्नान कर चुकी हैं। वह अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जाती रही हैं। इसी तरह राहुल गांधी भी जहां भी जाते हैं, दर्शन पूजन करते हैं।

विज्ञापन

दोनों नेता शिविर में भी पहुंचेंगे

महाकुंभ में भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पहुंचने की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो बुधवार को प्रियंका गांधी की टीम से जुड़े कुछ लोग प्रयागराज पहुंचे थे। यह भी संभावना है कि प्रयागराज पहुंचने पर दोनों नेता शिविर में भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं भेजा गया

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि महाकुंभ 2025 पुण्य कमाने का एक मौका है। वह खुद भी उसमें जाएंगे। जहां तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का मसला है तो अभी तक नई दिल्ली कार्यालय से कोई अधिकृत कार्यक्रम नहीं भेजा गया है। भाजपा नेता की ओर से की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा बांटने का कार्य करती है। महाकुंभ 2025 के नाम पर सियासत नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed