फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA's bulldozer runs on six illegal plots

Lucknow News: छह अवैध प्लॉटिंग पर चला एलडीए का बुलडोजर

Thu, 10 Apr 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
LDA's bulldozer runs on six illegal plots
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रवर्तन टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी, काकोरी व ठाकुरगंज क्षेत्र में छह अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान डेवलपर द्वारा विकसित की गई सड़क, नाली, बाउंड्रीवॉल, साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में बक्कास रोड पर ग्राम-मलूकपुर में पांच बीघा क्षेत्रफल व किसान पथ के पास मलूकपुर में 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाॅटिंग कर कालोनी विकसित की जा रही थी। लेआउट भी नहीं स्वीकृत था। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी रविनंदन सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-कठिंगरा में चार बीघा में अवैध प्लॉटिंग हो रही थी, जिस पर कार्रवाई की गई। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज में बेबीयान लॉन के पास करीब 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इस पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed