{"_id":"261c61f5d3e6290422caf21b654744b7","slug":"lda-will-start-registration-of-300-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"LDA शुरू करेगा 300 फ्लैटों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LDA शुरू करेगा 300 फ्लैटों का पंजीकरण
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Oct 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण बहुत जल्द ही 300 फ्लैटों का पंजीकरण शुरू करेगा। इनमें से 183 फ्लैट सोपान इन्क्लेव स्कीम प्रियदर्शनी कॉलोनी के होंगे और शेष फ्लैट गोमती नगर विस्तार की यमुना इंक्लेव स्कीम में निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
इन फ्लैटों की कीमत 25 लाख से एक करोड़ रुपये तक होगी। ये सभी आवंटन के बाद बचे हुए फ्लैट हैं, जिनका लखनऊ विकास प्राधिकरण नए सिरे से पंजीकरण करेगा।
प्रियदर्शनी कॉलोनी में 142 फ्लैट थ्री बीएचके, 28 फ्लैट टू बीएचके, 13 फ्लैट टू बीएचके प्लस टैरेस के होंगे। इनकी कीमत 25 से लेकर 65 लाख के बीच होगी और क्षेत्रफल 1000 से लेकर 3000 रुपये वर्ग फीट के बीच होगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, यमुना इंक्लेव गोमती नगर विस्तार में जो पंजीकरण खत्म हुए उसमें बहुत कम आवंटी सामने आये थे। इस योजना में काफी फ्लैट बचे हुए हैं। ऐसे में करीब सवा सौ नए फ्लैटों की स्कीम निकाले जाने की संभावना है।
विज्ञापन
इसमें पार्किंग का अतिरिक्त शुल्क आवंटियों ने नहीं लिया जाएगा। प्राधिकरण इन फ्लैटों में रहने वाले लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने का दावा कर रहा है।
एलडीए के उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने बताया कि हम बहुत जल्द ही यमुना इन्क्लेव के बढ़े हुए फ्लैटों की स्कीम निकालेंगे। इसमें उच्च आय वर्ग को एक अच्छा विकल्प मिल सकेगा।
सोपान इंक्लेव स्कीम में करीब ढाई साल बाद हुई लाटरी में मंगलवार को कम आय वर्ग के 64 आवेदकों को आशियाना मिल गया। लाटरी में उनका नाम निकला।
इसके बाद 32 ईडब्लयूएस आवास और एलआईजी के 32 आवास आवंटियों के नाम दर्ज हुए। इन दोनों तरह के फ्लैटों के के लिए करीब 900 आवेदकों ने भाग्य आजमाया था। इनमें से 64 किस्मत वाले रहे।
इसके अतिरिक्त थ्री बीएचके 176 फ्लैटों में से आए 34 आवेदनों और टू बीएचके के 52 फ्लैटों में आए 24 आवेदनों और टू बीएचके प्लस टैरेस के 16 फ्लैटों के लिए आए तीन आवेदकों में से सभी को फ्लैटों का आवंटन किया गया।