फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will get the land returned from Deen Dayal Trust, government has given approval

Lucknow News: एलडीए को मिलेगी दीन दयाल न्यास से वापस आई जमीन, शासन ने दी मंजूरी

Mon, 04 May 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
LDA will get the land returned from Deen Dayal Trust, government has given approval
नगर निगम।
लखनऊ। जियामऊ में प्राइम लोकेशन की 5,500 वर्ग मीटर जमीन नगर निगम एलडीए को देगा। शासन ने भी इसकी सहमति दे दी है। इसके बदले नगर निगम ने एलडीए से करीब 30 करोड़ रुपये की मांग की है। इस जमीन पर भाजपा का प्रदेश मुख्यालय बनने की चर्चा है। हालांकि, अभी कोई अधिकृत सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


करीब 26 वर्ष पहले भाजपा से जुड़े संगठन दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास को नगर निगम ने जियामऊ में प्राइम लोकेशन की जमीन 90 वर्ष की लीज पर दी थी। वर्ष 2020 में यहां भाजपा मुख्यालय बनने की चर्चाएं शुरू हुईं, लेकिन एक महीने पहले पूरा मामला बदल गया। बीती 15 अप्रैल को नगर निगम सदन की बैठक में न्यास ने लीज वापस करने का प्रस्ताव दिया और नगर निगम सदन ने उसे पास कर दिया। इसी के साथ यह जमीन एलडीए को देने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया। एलडीए ने इलाके के नियोजित विकास के लिए इस जमीन की मांग की थी।
विज्ञापन


इन पर नहीं हो पाया निर्णय

अमौसी के हड़ाइन खेड़ा स्थित नगर निगम की शूटिंग रेंज के पास खाली करीब 42 एकड़ जमीन पर नई टाउनशिप विकसित होनी है। इसका प्रस्ताव 15 अप्रैल को नगर निगम सदन में रखा भी गया था। तब कहा गया था कि प्रस्ताव पास हो गया है, लेकिन अब बैठक की जो कार्यवाही जारी हुई हैं, उसमें इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत करीब आठ हजार पीएम आवास बनाने की योजना पर भी निर्णय नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि तहसील से जमीन की जांच होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iसदन से प्रस्ताव पास होने के बाद जियामऊ की जमीन नगर निगम के कब्जे में आ गई है। अब सदन से पास प्रस्ताव के तहत उस पर आगे अमल किया जाएगा।
I
I- रामेश्वर प्रसाद, संपत्ति प्रभारी, नगर निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article