फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda will devlop city with 1919 crore rupees

1919 करोड़ से विकास कराएगा एलडीए, केवल बजट प्रस्ताव के लिए अभी ली जा रही मंजूरी, कोरोना की वजह से बोर्ड बैठक टली

Thu, 25 Mar 2021 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lda will devlop city with 1919 crore rupees
Lda will devlop city with 1919 crore rupees
लखनऊ। राजधानी में विकास कार्यों पर एलडीए 1919 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्राधिकरण के बजट प्रस्ताव पर मंजूरी के लिए बोर्ड की अनुमति ली जाएगी। हालांकि, कोरोना के बढ़ते संक्रमण और चुनाव आचार संहिता लगने की संभावना को देखते हुए बोर्ड बैठक को अभी स्थगित कर दिया गया है। बजट के अलावा बाकी प्रस्तावों को अब बाद में होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

सचिव पवन गंगवार ने बताया कि मंडलायुक्त व चेयरमैन रंजन कुमार ने बजट प्रस्ताव को परिचालन के माध्यम से बोर्ड की स्वीकृति लेने के लिए कहा गया है। इसमें सभी बोर्ड सदस्यों को बजट प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। बुधवार को इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया गया। बजट प्रस्ताव के मुताबिक एलडीए की वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तावित आय 2169 करोड़ रुपये है। इसके सापेक्ष खर्च में 1919 करोड़ का बजट प्रस्ताव बनाया गया है। बोर्ड के सदस्यों की सहमति मिलने के बाद बजट की स्वीकृति मानी जाएगी।
विज्ञापन

नई योजनाओं के विकास को रखा बजट
एलडीए ने नई योजनाओं के लिए अपने बजट प्रस्ताव में जगह दी है। इसमें मोहान रोड के लिए 29.50 करोड़ और प्रबंधनगर के लिए 17.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा सुल्तानपुर रोड योजना पर भी काम शुरू करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी योजनाओं में भी पूरे किए जाएंगे काम
नई योजनाओं के अलावा एलडीए पुरानी योजनाओं पर भी काम करेगा। इसके लिए गोमतीनगर विस्तार योजना के लिए 69 करोड़ रुपये, जेपीएनआईसी के लिए 40 करोड़ रुपये, सीजी सिटी में 108 करोड़, जानकीपुरम विस्तार में 17.75 करोड़ रुपये, बसंतकुंज योजना में 145 करोड़ रुपये के काम प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed