फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will build 3500 flats in aishbagh

आशियाने का सपना देखने वालों को एलडीए जल्द देगा सौगात, यहां देखें कीमत

Tue, 22 Jan 2019 12:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
LDA will build 3500 flats in aishbagh
डेमो
 लखनऊ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (अब लखनऊ विकास प्राधिकरण) की  ऐशबाग इंडस्ट्रियल योजना में अब एलडीए आवासीय प्रोजेक्ट विकसित करेगा। यहां प्राधिकरण 30 लाख रुपये तक के करीब 3500 फ्लैट बनाएगा। एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह के आदेश पर शुरू हुई कवायद में दो तरह के फ्लैट ऐशबाग में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें एचआईजी (25 से 30 लाख रुपये कीमत) और एमआईजी (15 से 25 लाख रुपये की कीमत) वर्ग के फ्लैट होंगे। यह कदम एलडीए ने 40 लाख रुपये से अधिक की कीमत वाले फ्लैटों को ग्राहक नहीं मिल पाने की वजह से उठाया है।
विज्ञापन


प्राधिकरण  अप्रैल में पहला प्रोजेक्ट लॉन्च कर देगा। इसके लिए भदेवां स्थित करीब 10 एकड़ जमीन के लैंडयूज को बदलने के लिए अनुमति भी बोर्ड से मिल गई है। फरवरी तक इसकी प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड को सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निर्माण शुरू होने के बाद आवंटन

LDA will build 3500 flats in aishbagh
डेमो
2 बीएचके और 2बीएचके प्लस स्टडी फ्लैट बनेंगे
एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह का कहना है कि यहां 10 मंजिला ऊंचे अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। इनमें 2बीएचके और 2बीएचके प्लस स्टडी फ्लैटों को बनाया जाएगा। इससे मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग की जरूरत को पूरी किया जा सकेगा। सुपर एरिया के आधार पर कीमत तय होगी।

निर्माण शुरू होने के बाद आवंटन
फ्लैटों के लिए एलडीए पंजीकरण तभी खोलेगा, जब निर्माण शुरू हो जाएगा। ऐसा समय पर प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए किया गया है।

 

लोगों की जरूरत मुताबिक बनेंगे फ्लैट

LDA will build 3500 flats in aishbagh
डेमो
खाली कराई जा रहीं ट्रस्ट की जमीनें 
फ्लैटों के लिए एलडीए ट्रस्ट की जमीनों को खाली करा रहा है। अब तक चार बड़ी जमीनों को अपने कब्जे में ले चुका है। एलडीए जिन जमीनों को कब्जे में ले रहा है, उन पर ही निर्माण शुरू होंगे। योजना है कि पांच साल में 30 लाख तक की कीमत केे करीब 3500 फ्लैट यहां बनाए जाएं।

शहर के अंदर मौजूद ऐशबाग की जमीन काफी संभावनाओं वाली है। यहां आवासीय अपार्टमेंट बनाने की योजना है। लखनऊ की जरूरत को देखते हुए 30 लाख रुपये से कम के 2बीएचके और 2बीएचके प्लस स्टडी वाले फ्लैट बनाए जाएंगे। नौकरीपेशा मध्यम वर्ग के लिए यही जरूरत है। - इंदुशेखर सिंह, मुख्य अभियंता, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed