फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will allot pm house from 15 december

15 से पीएम आवास पर कब्जा देगा एलडीए

Thu, 02 Dec 2021 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
LDA will allot pm house from 15 december
एलडीए अपने बनाए प्रधानमंत्री आवासों पर 15 दिसंबर से कब्जा देना शुरू करेगा। इसके लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। जो आवंटी पूरा पैसा जमा कर रजिस्ट्री करा लेंगे, उन्हें आवास दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

वीसी अक्षय त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवासों को तैयार करने की समीक्षा बुधवार को की। इसके बाद निर्देश दिया कि दो हजार तक आवास कब्जा देने के लिए 15 दिसंबर तक तैयार कर लिए जाएं। बसंतकुंज और शारदानगर विस्तार योजना में अभी एलडीए पीएम आवास बना रहा है। दोनों ही जगह 2256 आवास प्राधिकरण ने बनाए हैं। कुल 4512 में करीब 3900 आवासों का आवंटन भी कर चुका है। इनमें से 70 फीसदी को आवंटन पत्र देकर पैसा जमा करने के लिए कहा जा चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में अब एलडीए को रजिस्ट्री कर कब्जा देने की कार्यवाही शुरू करनी है। वहीं, बिजली कनेक्शन देने के लिए व्यवस्था करने के लिए पहले ही एलडीए और लेसा के बीच वार्ता हो चुकी है। एलडीए के शारदानगर विस्तार में अभी प्रधानमंत्री आवास कब्जा देने के लिए तैयार हैं। यहां केवल बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करना होगा। करीब एक सप्ताह में यहां निर्माण कार्य खत्म करने का प्राधिकरण का दावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed