जल्द मिलेंगे हजारों अफोर्डेबल फ्लैट्स, पढ़ें Good News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए इस साल साल पांच हजार फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलेगा। हरदोई रोड, मोहान रोड और प्रबंध नगर में यह फ्लैट बनाए जाएंगे। इसमें 50 फीसदी एफोर्डेबल-गरीब आवास और 50 फीसदी उच्च वर्ग के लिए घर होंगे।
प्राधिकरण का दावा है कि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ इस साल लोगों को और अधिक फ्लैट मिल सकते हैं। इसके अलावा पिछले साल देवपुर पारा के पांच हजार फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन इसी माह कर दिया जाएगा। 26 जनवरी तक यह आवंटन हो जाएगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों की नये साल पर ली गई बैठक में यह घोषणा उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि राजधानी में प्रत्येक वर्ष एक लाख आवास और करीब 20 से 25 हजार कॉमर्शियल संपत्तियों की जरूरत है।
जिन्हें निजी क्षेत्र, एलडीए और आवास विकास परिषद मिल कर पूरा करते हैं। इसलिए एलडीए अब अधिक से अधिक आवासीय सुविधाएं देने की कोशिश करेगा। पिछले वर्ष करीब 2500 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। इस साल पांच हजार फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।
यहां होंगे एफोर्डेबल और गरीब आवास
एलडीए ने स्पष्ट किया है कि बसंतकुंज, मोहान रोड और प्रबंध नगर में जिन फ्लैटों का निर्माण होगा उनमें 50 फीसदी एफोर्डेबल होंगे।
इसमें गरीब आवास और एफोर्डेबल दोनों तरह के फ्लैटों का निर्माण किया जाना है। बाकी 50 फीसदी भवन उच्च आय वर्ग के लिए होंगे।
देवपुर पारा स्कीम में 6000 फ्लैटों का पंजीकरण प्राधिकरण ने किया है। इनमें पांच हजार आवेदन आए हैं। छह हजार में से तीन हजार आवेदन गरीब आवासों के लिए हैं।
इनमें 4500 आवेदन आए हैं। छह महीने हुए पंजीकरण को मगर अब तक लॉटरी नहीं की गई। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को आदेश दिया कि हर हाल में 26 जनवरी तक देवपुर पारा के फ्लैटों की लॉटरी कर के आवंटन कर दें।