फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA started the work of building a bio-diversity park in Sahara City

Lucknow News: सहारा शहर में एलडीए ने बायो-डायवर्सिटी पार्क बनाने का काम किया शुरू

Sat, 12 Jul 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
LDA started the work of building a bio-diversity park in Sahara City
लखनऊ। गोमती नगर में सहारा शहर से वापस ली गई 75 एकड़ जमीन पर बायो डायवर्सिटी पार्क बनाने का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, डीएफओ सितांशु पांडेय, एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार व नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इसकी शुरुआत पौधरोपण कर की।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में 25 एकड़ क्षेत्रफल में 14 करोड़ रुपये की लागत से शहर का पहला बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली में यमुना बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित करने वाले वैज्ञानिकों का सहयोग लिया जा रहा है। एलडीए यह पार्क एक साल में तैयार करेगा। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने जैतून का पौधा लगाया। उसके बाद एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में मियावॉकी पद्धति से पीपल, पिलखन, पाकड़, आम, नीम, जामुन, अमरूद, आवंला, कचनार, शीशम, अर्जुन, इमली व कैथा आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed