फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda spend 234 crore rupees more from budget

एलडीए ने खर्च किए बजट से 234 करोड़ अधिक

Sat, 06 Mar 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lda spend 234 crore rupees more from budget
एलडीए ने बजट से ज्यादा किया खर्च। - फोटो : ??? ?????
गोमतीनगर विस्तार योजना में एलडीए के जिम्मेदार अधिकारियों ने मनमाने तरीके से 50 प्रतिशत से अधिक तक निर्माण लागत बढ़ाकर खर्च किया।
विज्ञापन

करीब 234.35 करोड़ रुपये बिल्डर से अनुबंधित निर्माण लागत से अधिक खर्च कर डाले। यह सामने आया है कि शासन द्वारा कराए गए ऑडिट में।
ग्रीनवुड अपार्टमेंट और रिवरव्यू अपार्टमेंट फेज-2 के दूसरे अपार्टमेंट में 10 प्रतिशत से अधिक लागत बढ़ाई गई। गोमतीनगर विस्तार में रिवरव्यू योजना फे ज-2 में अलकनंदा, कावेरी, शिप्रा अपार्टमेंट बनाए गए थे।
ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2013-14 में शासनादेश का उल्लंघन कर अनियमित रूप से 10 प्रतिशत से अधिक लागत बढ़ाई गई।
अपार्टमेंटों की निर्माण लागत में 2006 में हुए शासनादेश में 10 प्रतिशत से अधिक लागत किसी भी दशा में नहीं बढ़ाने का आदेश था। अपरिहार्य स्थिति पर सक्षम अधिकारी के स्तर से अनुमोदन कराना चाहिए था। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

अब आवास विभाग ने वीसी अभिषेक प्रकाश को पत्र भेजकर विधानसभा की स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों के लंबित प्रस्तरों की जांच संबंधित समिति की अगली बैठक से पहले रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बैठक 18 मार्च को विधानभवन में होनी है। अब वीसी के निर्देेश पर वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सिंह ने ऑडिट आपत्ति का जवाब और साक्ष्य सहित रिपोर्ट संपत्ति, अभियंत्रण, व्यावसायिक व बल्क सेल के अधिकारियों से मांगी है। बैठक में जरूरी रिकॉर्ड के साथ सहयोगी अधिकारी के साथ वीसी खुद शामिल होंगे।

इस तरह बढ़ी लागत
अपार्टमेंट अनुबंधित कीमत लागत बढ़ाई अनुपात
ग्रीनवुड अपार्टमेंट 124.66 करोड़ रुपये 35.34 करोड़ रुपये 28 प्रतिशत
रिवरव्यू अपार्टमेंट फेज 2 320.84 करोड़ रुपये 161.87 करोड़ रुपये 50.45 प्रतिशत
सुलभ आवास 252.42 करोड़ रुपये 11.59 करोड़ रुपये 5 प्रतिशत
निर्माण लागत बढ़ने के बाद भी समस्याएं
अब सवाल यह उठता है कि निर्माण लागत इतनी अधिक बढ़ने के बाद भी अभी भी यहां समस्याएं बनी हुई हैं। ग्रीनवुड को लेकर रेरा भी एलडीए के ऊपर जुर्माना लगा चुका है। एलडीए को ग्रीनवुड अपार्टमेंट में अधूरे काम भी पूरा कराने के लिए आदेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed