{"_id":"67326ec7c4484c542606b8b8","slug":"lda-plots-can-be-bought-again-in-auction-registration-started-lucknow-news-c-13-1-lko1103-948508-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नीलामी में फिर खरीद सकते हैं एलडीए के भूखंड, पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नीलामी में फिर खरीद सकते हैं एलडीए के भूखंड, पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए 300 से अधिक व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है। इसके लिए सोमवार को पंजीकरण खोल दिया गया है, जो 11 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 16 दिसंबर को नीलामी होगी।
नीलामी में 60-60 वर्गमीटर क्षेत्रफल के आवासीय भूखंडों एवं फ्लैटों के अलावा विभिन्न योजनाओं में स्थित ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, नर्सिंग होम, मैरिज हाॅल, फैसेल्टीज, होटल, फाइन डाइन व मिश्रित भू-उपयोग आदि के 300 से अधिक भूखंडों के पंजीकरण खोले गए हैं।
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि हरदोई रोड स्थित बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एच में नियोजित किए गए 60-60 वर्गमीटर के आवासीय भूखंड भी इस ई-ऑक्शन में लगाए गए हैं। इसकी आरक्षित दर 32,955 रुपये प्रति वर्गमीटर है।
विज्ञापन
गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, शारदा नगर, सीजी सिटी, कानपुर रोड व ट्रांसपोर्ट नगर समेत अन्य योजनाओं में स्थित व्यावसायिक, माॅल-मल्टीप्लेक्स, सिटी क्लब, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, नर्सिंग होम, फैसेल्टीज, होटल, फाइन डाइन, सीएनजी स्टेशन,पेट्रोल पंप, आवासीय व मिश्रित भू-उपयोग के भूखंड भी इस ई-ऑक्शन के माध्यम से लिए जा सकेंगे।
एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछली बार एलडीए ने ई-ऑक्शन में 515 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची थीं। अब ई-ऑक्शन पोर्टल खोल दिया गया है। इसमें लोग 11 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। 16 दिसंबर को पंजीकृत आवेदकों के मध्य ई-ऑक्शन किया जाएगा।