फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA ordered to evict 200 families of basantkunj yojna

एलडीए के एक फरमान ने उड़ाई 200 परिवारों की नींद, महिला आवंटी बोलीं- हमारी खुशियां छिन गईं

Fri, 18 May 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 May 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
LDA ordered to evict 200 families of basantkunj yojna
बसंत कुंज योजना के आवंटियों का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
बसंतकुंज योजना में रह रहे करीब 200 परिवारों की रातों की नींद एलडीए के एक फरमान ने उड़ा दी है। 15 साल बाद नींद से जागे प्राधिकरण ने उन्हें अवैध कब्जेदार करार देते हुए बेदखली का नोटिस थमा दिया है। अपनी फरियाद लेकर महिलाएं-बच्चे बृहस्पतिवार को लगी जनता अदालत में पहुंचीं और अफसरों के सामने बिलख पड़ीं। महिलाएं कहती रहीं कि उन्होंने मकान की किस्तें एलडीए में जमा की हैं।
विज्ञापन


एलडीए बोर्ड ने 2016 में यह आदेश भी किया था कि जो जिस मकान में रह रहा है, उसको उस मकान की रजिस्ट्री कर दी जाएगी मगर अब एलडीए के कर्मचारी आकर धमका रहे हैं। कहते हैं कि मकान खाली कर दो वरना सामान फेंक दिया जाएगा महिलाएं रो रहीं थीं कि उनका घर छीना जा रहा है। इनमें एक मुस्लिम महिला शहजहां को तो रो-रोकर बुरा हाल था। मां रो रही थी तो बेटा भी रोने लगा। 
विज्ञापन


महिलाएं रोती रहीं, लेकिन एलडीए अफसरों को कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा था। इससे उलट तो वे 15 साल पहले फर्जीवाड़ा कर मकान आवंटन को शह देने वालों की वकालत करते दिखे। एक अफसर तो उस समय अंगड़ाई ले रहे थे, जब महिलाएं उनके साने गिड़गिड़ा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता यादव, ज्योति नाग, रंजना श्रीवास्तव, हेमा नेगी सहित सभी महिलाएं बोलीं जब 2016 में बोर्ड का निर्णय हो गया कि अब उनके नाम ही रजिस्ट्री होगी तो उसके बाद सबने अपने मकान में और कमरे बनवा लिए। पहले एक छोटा कमरा ही मिला था।

पहले निकाल देते, और पैसा तो बर्बाद नही होता

LDA ordered to evict 200 families of basantkunj yojna
एलडीए अफसरों को समस्याएं सुनाते हुए - फोटो : अमर उजाला
ममता यादव, ज्योति नाग, रंजना श्रीवास्तव, हेमा नेगी सहित सभी महिलाएं बोलीं जब 2016 में बोर्ड का निर्णय हो गया कि अब उनके नाम ही रजिस्ट्री होगी तो उसके बाद सबने अपने मकान में और कमरे बनवा लिए। पहले एक छोटा कमरा ही मिला था। इससे जो जमा पूंजी थी वह भी लग गई और अब कहा  जा रहा है नए बोर्ड ने पुराने बोर्ड का फैसला निरस्त कर दिया। 

जनता अदालत में आए इंदिरा नगर निवासी नवीन गौतम ने बताया कि 1992 में उनको कानपुर रोड योजना में भूखंड आवंटित हुआ था। पैसा जमा हो गया, भूखंड अब तक नहीं मिला। इटावा निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 2009 में गोमती नगर विस्तार योजना में प्लॉट आवंटित हुआ था। तब से एलडीए दो बार प्लॉट नंबर दे चुका है, मगर दोनों ही मिसिंग हैं।

जनता अदालत में पहुंचे पंकज कुमार ने बताया कि 1993 में कानपुर रोड योजना में आवंटित भूखंड की रजिस्ट्री एलडीए कर चुका है, मगर कब्जा अब तक नहीं मिला। 25 साल से किराए के मकान में रह रहा हूं। जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी प्रीति ने बताया कि वह जिस मकान में वह रह रही हैं वह उनकी मां के नाम है। अब एलडीए ने उसे किसी और को आवंटित कर दिया। 

बंसत कुंज के जो लोग आए थे, अवैध रूप से रह रहे हैं। 2016 में बोर्ड ने उनके मामले पर विचार करने का प्रस्ताव किया था मगर इस महीने सात तारीख को हुई बोर्ड बैठक में पुराने प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। वैसे जो वैध आवंटी हैं, वह भटक रहे हैं। पहला हक उनका है। जनता अदालत में कुल 76 मामले आए। उनमें चार का निस्तारण कर दिया गया। शेष का 15 दिन में निस्तारण कर दिया जाएगा। - एमपी सिंह, सचिव एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed