{"_id":"6776f662b2841a020f0c512e","slug":"lda-officers-are-unable-to-find-the-file-of-hotel-sharanjit-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1019655-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होटल शरणजीत की फाइल नहींं तलाश पा रहे एलडीए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होटल शरणजीत की फाइल नहींं तलाश पा रहे एलडीए अफसर
Fri, 03 Jan 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
होटल शरणजीत पड़ा बंद।
लखनऊ। चारबाग के होटल शरणजीत का निर्माण अवैध है, लेकिन एलडीए के अफसर होटल की फाइल नहीं तलाश पा रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि अवैध निर्माण में शामिल इंजीनियरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
वारदात वाले होटल के अलावा गुरुनानक मार्केट, नाका, लाटूश रोड और अमीनाबाद में करीब 250 अवैध होटल हैं। इनके संचालकों को एलडीए कई बार नोटिसें भी जारी कर चुका है। पर इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं होती है। एलडीए के जोनल अधिकारी और एसडीएम शशि भूषण पाठक का कहना है कि होटल को लेकर पुलिस या एलडीए के किसी अधिकारी ने उनसे कोई जानकारी नहीं मांगी है। एलडीए की टीम वहां पर जांच के लिए नहीं गई है।
एसडीएम का कहना है कि चारबाग व उसके आसपास ज्यादातर होटल मानक के तहत नहीं बने हैं। वारदात वाले होटल के संचालक को कितनी बार नोटिस जारी हुआ और फिर क्या कार्रवाई हुई। इसे लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। विहित प्राधिकारी व संयुक्त सचिव एसपी सिंह ने बताया कि होटल के ध्वस्तीकरण और सीलिंग का आदेश कब हुआ इस बारे में जानकारी की जाएगी।