फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda meeting

फिर स्थगित हुई एलडीए बोर्ड मीटिंग

Sun, 02 Mar 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Mar 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
lda meeting

एलडीए बोर्ड की बैठक के नाम पर प्राधिकरण में जम कर ड्रामा हो रहा है।

विज्ञापन


एक बार फिर शुक्रवार को बोर्ड मीटिंग स्थगित कर दी गई। इससे पहले 22 फरवरी को भी बैठक नहीं हो सकी थी। माना जा रहा है कि सहारा शहर के लेआउट पास करने के मुद्दे पर मामला फंस गया है।

यह प्रस्ताव बोर्ड लाना लगभग तय था, मगर कुछ औपचारिकताओं के पूरा न होने के चलते इसको बोर्ड के पटल पर लाना संभव नहीं था। ऐसे में बोर्ड मीटिंग ही स्थगित कर दी गई।

ऐसे में यह सवाल महत्वपूर्ण है कि जनता से जुड़े अनेक मुद्दों को लटका कर केवल एक प्रस्ताव के पीछे प्राधिकरण और शासन के अधिकारी क्यों पड़े हुए हैं।

प्राधिकरण का बजट अगर अगले तीन दिन में पास नहीं किया गया तो फिर अगले तीन महीने तक 20 फीसदी बजट से काम चलाना पड़ेगा। इससे केवल प्राधिकरण कर्मचारियों का वेतन और सामान्य खर्च हो सकेगा।


सुबह तक तो प्राधिकरण के कई आला अधिकारियों को भी इस बात का ज्ञान नहीं था कि, मीटिंग स्थगित हो गई है।

सूत्रों की मानें तो पूरा दिन इसी बात को लेकर झंझावत रहा कि सहारा शहर का लेआउट पास किया जाए या फिर नहीं। इसे लेकर असमंजस इस कदर हो गया कि बैठक स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed