फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda launch 350 flats in new year

अच्छी खबरः नए साल में मिलेगा सैंकडों नए फ्लैटों का तोहफा

Thu, 31 Dec 2015 04:16 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
lda launch 350 flats in new year

एलडीए नए साल में 350 फ्लैटों का तोहफा देगा। अलीगंज के सेक्टर-सीएस, सीतापुर रोड की प्रियदर्शनी कॉलोनी और कानपुर रोड सेक्टर-एच में ये फ्लैट हैं। अलीगंज और प्रियदर्शनी योजना में फ्लैटों की योजना एक जनवरी को लॉन्च होगी। जबकि कानपुर रोड के स्टूडियो अपार्टमेंट को 26 जनवरी तक लॉन्च किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


हालांकि इससे पहले फ्लैट की कुल कीमत का पांच फीसदी पंजीकरण राशि के रूप में जमा करना होगा। इसके बाद लॉटरी के जरिये आवंटियों का चयन किया जाएगा। 18 महीने की त्रैमासिक किस्तों में इन फ्लैटों का भुगतान होगा।
विज्ञापन


लंबे समय से अलीगंज के सेक्टर-सीएस में लोग 128 फ्लैटों की स्कीम लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे। ये फ्लैट करीब 500 वर्ग फीट के हैं। इनकी कीमत प्राधिकरण ने 22 लाख रुपये तय की है। जबकि प्रियदर्शनी कॉलोनी में 900 वर्ग फीट के फ्लैट हैं। इनकी कीमत 55 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवंटियों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

lda launch 350 flats in new year

यहां कुल 175 फ्लैट हैं। कानपुर रोड सेक्टर-एच में पांच मंजिला स्टूडियो अपार्टमेंट बनाया जा रहा है। स्टूडियो अपार्टमेंट्स की संख्या 72 है। इसमें 600 वर्ग फीट सुपर एरिया में लोगों को एक बड़ा कमरा और एक किचेन के अलावा बाथरूम टॉयलेट की सुविधा मिलेगी।

इनकी कीमत 35 लाख रुपये है। खास बात है कि इन फ्लैटों पर कब्जा लेने के लिए आवंटियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तीनों ही अपार्टमेंट का काम लगभग पूरा हो चुका है। आवंटन होते-होते निर्माण पूरा हो जाएगा और कब्जा मिल जाएगा। कानपुर रोड पर पहली बार एलडीए का स्टूडियो अपार्टमेंट बना है।

नए साल में प्राधिकरण अलीगंज, प्रियदर्शनी कॉलोनी और कानपुर रोड पर फ्लैट देगा। किफायती दामों पर लोगों को आशियाना मिल सकेगा।
सत्येंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, लविप्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed