फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA housing scheme

एलडीए ने लॉन्च किए सबसे सस्ते फ्लैट

Tue, 28 Jan 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
LDA housing scheme

एलडीए ने वर्षों बाद जहां गरीबों के लिए आवासीय योजना लांच की है। वहीं,

विज्ञापन
पहली बार सबसे महंगे फ्लैट बेचने की भी तैयारी की जा रही है।

प्राधिकरण ने सोमवार को निर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के फ्लैटों की स्कीम की लॉन्चिंग की। गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-6 में इन दोमंजिला फ्लैटों की बिक्री की जाएगी और इसके लिए वही पंजीकरण करा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है।

यूको बैंक विपिनखंड एलडीए शाखा से 150 रुपये में पंजीकरण पुस्तिका हासिल कर सकते हैं। प्राधिकरण ने फिलहाल 1000 पुस्तकों की बिक्री करने का फैसला किया है।

एक महीने तक फ्लैटों का पंजीकरण होगा। इसके बाद लॉटरी के जरिए इनका आवंटन किया जाएगा। इन फ्लैटों की कीमत करीब चार लाख रुपये है और क्षेत्रफल लगभग 30 वर्ग मीटर है।

पंजीकरण शुल्क के तौर पर करीब 20 हजार रुपये आवेदनकर्ता को जमा करने होंगे।

आवंटन के 45 दिन के भीतर करीब 80 हजार रुपये और बकाया धन 10 प्रतिशत सामान्य ब्याज की दर से 120 किस्तों में लिया जाएगा। प्राधिकरण की इस योजना में कुल 88 फ्लैट हैं, जिनमें 44 ग्राउंड और 44 फर्स्ट फ्लोर के हैं।

महंगे फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन 6 फरवरी से शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed