फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda goes online mode

लॉगिन करें और निपटाइए एलडीए से जुड़े काम

Fri, 06 Sep 2013 08:29 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 06 Sep 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
lda goes online mode

लखनऊ विकास प्राधिकरण में अब सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने की तैयारी की जा

विज्ञापन
रही है।

इसमें सबसे महत्वपूर्ण होगा ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान की सुविधा। इसके लिए प्रक्रिया का आगाज कर दिया गया है। प्राधिकरण ने यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर दिया है।

इसमें प्राधिकरण में जो सॉफ्टवेयर फिलहाल चल रहा है उसकी जगह नया और अपग्रेडेड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल होगा। वहीं अब लोग प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपना लॉगिन बनाकर ऑन लाइन फार्म भर सकेंगे।


प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि अगली हाउसिंग स्कीम तक पंजीकरण ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इसमें दो तरीके होंगे। पहले तो लोग प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपना एक लॉगिन क्रिएट करेंगे।

इस लॉगिन के माध्यम से पंजीकरण फार्म भर देंगे। इसके इस लॉगिन से ई-चालान और धन भी जमा किया जा सकेगा। दूसरी प्रक्रिया बैंकिंग गेट वे की है।

इसमें डेबिट, क्रेडिट या नेट बैंकिंग के जरिए लोग प्राधिकरण के खाते में भुगतान करेंगे। इस काम को पूरा करने के लिए प्राधिकरण के प्रमुख अनुभागों की एक कमेटी बनाई गई है। इसके अध्यक्ष वीसी अष्टभुजा प्रसाद तिवारी हैं।


इसी व्यवस्था में ई टेंडरिंग को भी शामिल किया जाएगा। इसके जरिए टेंडर मैनेज किए जाने की घटनाएं नहीं होगी। दरअसल प्राधिकरण में ठेकेदारों का सिंडिकेट टेंडर मैनेज करता है।

एक निविदा के लिए तीन प्रस्ताव किए जाते हैं। इसमें से न्यूनतम को ठेका मिल जाता है। इस कारण नए ठेकेदार ठेका नहीं डाल पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed