फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda flat registration to be open in lucknow

राजधानी में अपना आशियाना पाने का मौका, एलडीए ने शुरू की स्कीम

Mon, 13 Jun 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jun 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
lda flat registration to be open in lucknow
फ्लैट - फोटो : amar ujala

राजधानी में अपना आशियाना पाने का मौका एलडीए ने फिर से दिया है। 30 जून तक प्राधिकरण की 24 योजनाओं में 3286 फ्लैट में आवेदन करने का मौका होगा। 

विज्ञापन


इसके बाद पांच जुलाई को इन आवेदनों की लॉटरी करके फ्लैट आवंटित कर दिए जाएंगे। एलडीए ने पिछले महीने 3540 फ्लैट का रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। 

इसकी लॉटरी 10 जून को हुई। इसमें 254 फ्लैट एलडीए ने आवंटित किए। अब बाकी बचे फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें 22 लाख रुपये की कीमत से शुरू होकर 78 लाख रुपये तक के फ्लैट बिक्री केलिए मौजूद हैं। 
विज्ञापन


इन योजनाओं में कुर्सी रोड पर स्थित जनेश्वर एंक्लेव, देवपुर पारा की समाजवादी योजना के फ्लैट शामिल हैं। पहली बार में इनकी मांग कम रही।

प्रियदर्शिनी कॉलोनी में बचे हुए है फ्लैट

lda flat registration to be open in lucknow
फ्लैट - फोटो : amar ujala
अब एलडीए का कहना है कि सुलभ आवास योजना, सेक्टर-6 गोमतीनगर विस्तार के बिकने के बाद इनके लिए आवेदन बढ़े हैं।
वहीं मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए एलडीए की सोपान और सृजन अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में फ्लैट बने हुए हैं। 

सीतापुर रोड योजना में प्रियदर्शनी कॉलोनी में ये फ्लैट बचे हुए हैं। बिक्री के लिए बचे हुए इन फ्लैट की कीमत 43 लाख रुपये से शुरू होकर 78 लाख रुपये तक है। वहीं इनका क्षेत्रफल 800-1200 वर्गफीट है। सृजन में 75 और सोपान में 130 फ्लैट दो-तीन बीएचके टाइप बिक्री के लिए मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed