{"_id":"575e5a4a4f1c1bce6911ba72","slug":"lda-flat-registration-to-be-open-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में अपना आशियाना पाने का मौका, एलडीए ने शुरू की स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में अपना आशियाना पाने का मौका, एलडीए ने शुरू की स्कीम
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
फ्लैट
- फोटो : amar ujala
राजधानी में अपना आशियाना पाने का मौका एलडीए ने फिर से दिया है। 30 जून तक प्राधिकरण की 24 योजनाओं में 3286 फ्लैट में आवेदन करने का मौका होगा।
विज्ञापन
इसके बाद पांच जुलाई को इन आवेदनों की लॉटरी करके फ्लैट आवंटित कर दिए जाएंगे। एलडीए ने पिछले महीने 3540 फ्लैट का रजिस्ट्रेशन शुरू किया था।
इसकी लॉटरी 10 जून को हुई। इसमें 254 फ्लैट एलडीए ने आवंटित किए। अब बाकी बचे फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें 22 लाख रुपये की कीमत से शुरू होकर 78 लाख रुपये तक के फ्लैट बिक्री केलिए मौजूद हैं।
विज्ञापन
इन योजनाओं में कुर्सी रोड पर स्थित जनेश्वर एंक्लेव, देवपुर पारा की समाजवादी योजना के फ्लैट शामिल हैं। पहली बार में इनकी मांग कम रही।
Trending Videos
प्रियदर्शिनी कॉलोनी में बचे हुए है फ्लैट
फ्लैट
- फोटो : amar ujala
अब एलडीए का कहना है कि सुलभ आवास योजना, सेक्टर-6 गोमतीनगर विस्तार के बिकने के बाद इनके लिए आवेदन बढ़े हैं।
वहीं मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए एलडीए की सोपान और सृजन अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में फ्लैट बने हुए हैं।
सीतापुर रोड योजना में प्रियदर्शनी कॉलोनी में ये फ्लैट बचे हुए हैं। बिक्री के लिए बचे हुए इन फ्लैट की कीमत 43 लाख रुपये से शुरू होकर 78 लाख रुपये तक है। वहीं इनका क्षेत्रफल 800-1200 वर्गफीट है। सृजन में 75 और सोपान में 130 फ्लैट दो-तीन बीएचके टाइप बिक्री के लिए मौजूद हैं।