फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda demolishes two rooms of mayawati house in lucknow

लखनऊ में ढहा दिए गए मायावती के घर के दो कमरे

Tue, 15 Sep 2015 03:38 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
lda demolishes two rooms of mayawati house in lucknow

एलडीए और पीडब्ल्यूडी के संयुक्त अभियान में सोमवार को माल एवेन्यू में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाहर बने दो कमरों ध्वस्त कर दिया। इन दो कमरों में बसपा काल में सुरक्षाकर्मी रहा करते थे।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की भूमि पर ये कमरे बने थे। बाकायदा विधानसभा तक में इन दोनों कमरों और उनसे होने वाली परेशानियों को लेकर सवाल उठाए गए थे।

करीब छह साल पहले माल एवेन्यू क्रॉसिंग से पहले दो कमरे बनाए गए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के आवास के ठीक बाहर ये कमरे बने हुए थे। जहां उनके सुरक्षाकर्मी रहा करते थे। मगर जब सपा की सरकार आई और यहां पुल का निर्माण हो गया, उसके बाद ये जगह संकरी होने लगी।

विज्ञापन

पीडब्लयूडी की जमीन पर बने थे ये कमरे

lda demolishes two rooms of mayawati house in lucknow

तब से लोगों को आने जाने की दिक्कत होने लगी। इस संबंध में कुछ समय पहले सदन में भी प्रकरण उठाया गया था। जिसको लेकर बसपा के सदस्यों का विरोध भी था।

इसके बावजूद इन दोनों कमरों को तोड़ने का फैसला ले लिया गया। यहां सोमवार को पुल के एक ओर से नीचे का रास्ता बंद कर दिया गया था। दोपहर बाद यहां जेसीबी की मदद से कमरों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

मगर आम लोगों को यहां से गुजरने नहीं दिया गया।पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि, ये कमरे विभाग की जमीन पर बनाए गए थे। जनहित में इसको हमने एलडीए के साथ मिल कर ध्वस्त किया है। इससे लोगों को यहां से आने जाने में काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed