{"_id":"67a51960d5ce3a9dec03b252","slug":"lda-demolished-three-illegal-plotting-constructions-being-done-in-50-bigha-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1066765-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलडीए ने 50 बीघा में की जा रही तीन अवैध प्लाॅटिंग के निर्माण किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलडीए ने 50 बीघा में की जा रही तीन अवैध प्लाॅटिंग के निर्माण किए ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एलडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को गोसाईंगंज में करीब 50 बीघा में की जा रही तीन अवैध प्लाॅटिंग के निर्माण ध्वस्त कर दिया। बिना मानचित्र पास कराए अलीगंज व कृष्णानगर में बनाए जा रहे तीन व्यावसायिक निर्माण भी सील किए।
जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोसाईंगंज के लक्ष्मणपुरवा व दुलारमऊ में दो जगहों पर 20-20 बीघा में प्लाॅटिंग की जा रही थी। सुल्तानपुर रोड के बक्कास गांव में करीब 10 बीघा में अवैध प्लाॅटिंग हो रही थी। किसी का भी लेआउट एलडीए से पास नहीं था। यहां पर प्राॅपर्टी डीलरों ने सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल व साइट ऑफिस के जो निर्माण किए थे उनको तोड़ दिया गया है।
जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में लगभग 150 वर्गमीटर भूमि पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। यहां पर एक और व्यावसायिक निर्माण करीब 200 वर्गमीटर भूमि पर किया जा रहा था, जिन्हें सील कर दिया गया है। जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि अलीगंज के सेक्टर-के में 180 वर्गमीटर भूमि पर शोरूम बनाया जा रहा था जिसे सील किया गया है।