फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA cheating in flat distribution scheme

लखनऊ में फ्लैट लेने में कहीं धोखा तो नहीं खा रहे हैं आप?

Wed, 14 Oct 2015 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Oct 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
LDA cheating in flat distribution scheme

एलडीए अपनी आवासीय योजनाओं में कम आवेदन आने पर आवेदकों को ही धोखा देना शुरू कर दिया। आवेदकों के बीच बिना लॉटरी निकाले ही कुछ समय बाद रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा देता है। इससे पहले आवेदन करने वाले लोगों को न केवल अपने फ्लैट मिलने में देरी हो रही है, बल्कि प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


हाल में गोमती नगर विस्तार सेक्टर-1 में सरयू अपाटर्मेंट और देवपुर पारा की स्कीम में आवेदकों के साथ इसी तरह का खेल खेला जा रहा है। एलडीए के फ्लैटों को लेकर लोगों में अधिक रुचि न होने से फ्लैटों की संख्या की तुलना में आवेदन नहीं आ पाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में एलडीए नियमों की अनदेखी कर उनका पंजीकरण दोबारा शुरू करता जा रहा है। पिछले दो साल में ये कई बार हुआ है। जबकि एलडीए हर फ्लैट की कुल कीमत में से पांच फीसदी बतौर पंजीकरण राशि जमा करता है। इससे करोड़ों रुपये एलडीए के एकाउंट में पहुंचते हैं। बैंक से अच्छा खासा ब्याज भी मिल जाता है। इसके बावजूद आवेदनकर्ता को धोखा ही मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नियम

LDA cheating in flat distribution scheme

एक बार पंजीकरण की अंतिम तिथि बीतने के बाद एलडीए को सबसे पहले कुल आए आवेदनों के बीच लॉटरी कर सभी आवेदकों के बीच आवंटन करना होता है। इसके बाद बचे हुए फ्लैटों की अलग से योजना निकालनी होती है। मगर इसकी जगह लगातार केवल पंजीकरण होता जा रहा है, आवंटन नहीं होता है। इससे आवेदकों के साथ अन्याय होता है।

आवास विकास परिषद ने आकाश और हिमालय एन्क्लेव योजनाओं में पहले आओ पहले पाओ का नियम रखा है। इस नियम के मुताबिक, जब तक फ्लैट रिक्त हैं तब आवंटन किया जाता रहेगा। पांच फीसदी धनराशि जमा करते ही आवेदक को आवंटन पत्र दे दिया जाएगा। इसके अलावा बकाया धन के लिए डिमांड लेटर भी मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed