फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda broke down illegal construction of hotel on high court order

हाईकोर्ट की फटकार के बाद एलडीए ने तोड़ा चार मंजिला होटल का अवैध निर्माण

Sat, 31 Aug 2019 12:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 31 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
lda broke down illegal construction of hotel on high court order
अवैध निर्माण गिराया - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट की फटकार के बाद एलडीए ने शुक्रवार को दोबारा से विजयंतखंड में होटल का अवैध निर्माण तोड़ा। 18 जून को अवैध निर्माण तोड़ने में खानापूर्ति पर हाईकोर्ट ने एलडीए को फटकार लगाई थी। वहीं दूसरी बार में भी एलडीए चार मंजिला अवैध निर्माण को बड़ी मशीनों की कमी के चलते पूरी तरह नहीं तोड़ पाया। इसे तोड़ने के लिए अभी दो दिन और कार्रवाई चलेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही एलडीए की प्रवर्तन टीम जेसीबी और मैन्युअल ड्रिल मशीनों के साथ अधिशासी अभियंता केके बंसल के साथ मौके पर पहुंची। दोपहर में करीब एक बजे अवैध निर्माण पुलिस की मौजूदगी में तोड़ना शुरू किया। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट की नाराजगी को देखते हुए अबकी बार दीवारों को ढहाने के अलावा सामने की तरफ से सीढ़ियों और नाली के ऊपर किए गए निर्माण को भी तोड़ दिया गया। इसके लिए छोटी जेसीबी में लगी ड्रिल मशीन का उपयोग किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए के अभियंता नरेंद्र सिंह और ज्ञानेश्वर सिंह का कहना है कि होटल के इस अवैध निर्माण का अब दोबारा से कोई उपयोग नहीं हो सकेगा। वहीं सटे हुए भूखंडों पर निर्माण के चलते इससे अधिक कार्र्रवाई नहीं की जा सकती है। क्योंकि इससे दूसरे निर्माण को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

बगल में हो रहा दूसरा अवैध निर्माण

विजयंतखंड में रीना सिंह के 4/11 भूखंड पर जब एलडीए कार्रवाई कर रहा था। उसी समय दूसरे सटे हुए भूखंड पर अवैध निर्माण जारी था। 100 प्रतिशत भूखंड कवर करके जहां यहां बेसमेंट बनाया गया है। वहीं बिना सैटबैक छोड़े ही निर्माण एलडीए के इंजीनियरों को यहां होते मिला।

आशियाना में अवैध निर्माण सील
एक और कार्रवाई में एलडीए ने सेक्टर एफ के सी-21 पर कंचन के अवैध निर्माण को सील कर दिया। अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया कि करीब 200 वर्गमी भूखंड पर मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था। विहित प्राधिकारी के आदेश पर सहायक अभियंता जहूर आलम और अवर अभियंता एनएन चौबे, विनोद शंकर सिंह ने इसे सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed