{"_id":"0fe583e4defee56b0532aa911a405f72","slug":"lda-bring-two-group-housing-scheme-for-middle-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यम वर्ग के लिए एलडीए की दो हाउसिंग स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यम वर्ग के लिए एलडीए की दो हाउसिंग स्कीम
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Jul 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण अब मध्यम वर्ग के लिए कानपुर रोड पर दो अपार्टमेंट का निर्माण शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
ये अपार्टमेंट सेक्टर-एच और सेक्टर पी मानसरोवर योजना में बनाए जाएंगे। इनमें 123 फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है।
इनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकरण एक से दो महीने में शुरू कर दिया जाएगा।
सेक्टर एच में 7 फ्लोर और सेक्टर पी में 4 फ्लोर के अपार्टमेंट होंगे। इनकी कीमत 28 से 40 लाख रुपये के बीच होगी।
एलडीए की कानपुर रोड योजना में अफोर्डेबल हाउसिंग की दो योजनाएं इस महीने के अंत तक आ जाएंगी।
योजना का काम देख रहे अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर पी में 78 फ्लैट्स जबकि सेक्टर एच में 45 फ्लैट्स का अपार्टमेंट बनाया जाना है।
इसके सिविल वर्क्स का टेंडर बुधवार को जारी हुआ। मानसरोवर योजना सेक्टर पी में कुल फ्लैट्स की संख्या 78 होगी।
जिनकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये तय की गई है। इस प्रोजेक्ट का बजट 11.80 करोड़ रुपये का तय किया गया है।
यहां फ्लैटों का क्षेत्रफल 850 वर्ग फीट होगा। इसके अलावा सेक्टर एच में 45 फ्लैट्स होंगे और इनकी कीमत 25 से 30 लाख रुपये होगी।
इस आवासीय योजना का बजट 10.70 करोड़ रुपये और इसका क्षेत्रफल 1097 वर्ग फीट तय किया गया है।
एलडीए के मुख्य अभियंता डीआर यादव ने बताया कि, निर्माण का आगाज होने के बाद पंजीकरण शुरू किया जाएगा।